HomeDaily NewsAI की दौड़ में उत्तर प्रदेश बनेगा ग्लोबल लीडर : डॉ. राजेश्वर...

AI की दौड़ में उत्तर प्रदेश बनेगा ग्लोबल लीडर : डॉ. राजेश्वर सिंह ने CM योगी को भेजे बड़े सुझाव, युवाओं से किया ‘टेक्नोलॉजी क्रिएटर’ बनने का आह्वान

लखनऊ, 25 अप्रैल 2026। सरोजनीनगर से विधायक ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि 21वीं सदी का सबसे बड़ा युद्ध अब हथियारों का नहीं, बल्कि बुद्धिमत्ता का है। उन्होंने इसे “AI War” बताते हुए कहा कि जो देश AI में अग्रणी होगा, वही भविष्य की दिशा तय करेगा।

AI ही तय करेगा भविष्य की दिशा

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि दुनिया की प्रमुख शक्तियां तेजी से के क्षेत्र में निवेश कर रही हैं। आने वाले समय में AI न सिर्फ वैश्विक अर्थव्यवस्था बल्कि रक्षा, साइबर सुरक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा और रोजगार जैसे क्षेत्रों को भी पूरी तरह बदल देगा।

उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत के पास दुनिया की सबसे युवा आबादी है, लेकिन इस जनसंख्या लाभ को तभी वास्तविक ताकत में बदला जा सकता है जब युवा केवल टेक्नोलॉजी के उपभोक्ता न बनकर उसके निर्माता बनें।

युवाओं के लिए स्पष्ट संदेश

डॉ. सिंह ने युवाओं को नई दिशा देते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि वे खुद को भविष्य के लिए तैयार करें। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा-

  • Coding सीखें
  • Data की समझ विकसित करें
  • Critical Thinking पर काम करें
  • Technology creation की दिशा में आगे बढ़ें

उन्होंने कहा, “जो देश AI लिखेगा, वही भविष्य का इतिहास लिखेगा।”

उत्तर प्रदेश को बनाना होगा AI हब

विधायक ने स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश को केवल AI अपनाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उसे AI innovation और talent creation का केंद्र बनना होगा। इसके लिए उन्होंने बड़े स्तर पर निवेश, मजबूत innovation ecosystem और स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन देने की जरूरत बताई।

CM को दिए महत्वपूर्ण सुझाव

डॉ. राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर राज्य में AI सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए कई अहम प्रस्ताव दिए हैं, जिनमें-

  • UP AI Research & Innovation Fund की स्थापना
  • UP AI Commission का गठन
  • AI स्टार्टअप्स, incubators और innovation hubs के लिए Seed Funding Policy

जैसे महत्वपूर्ण कदम शामिल हैं।

“युवा ही भविष्य का निर्माता”

अपने संदेश के अंत में उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा-
“Gear Up, Skill Up, Rise Up – भारत का युवा ही भविष्य का निर्माता है।”

उन्होंने यह भी कहा कि अब समय आ गया है जब उत्तर प्रदेश और भारत, दोनों को AI के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व की भूमिका निभानी चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments