
लखनऊ/नई दिल्ली : देश की राजनीति में रविवार, 22 मार्च एक ऐतिहासिक दिन के रूप में दर्ज हो गया है। ने शासन के शीर्ष पद पर सबसे लंबे समय तक बने रहने का नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने इस उपलब्धि के साथ का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है, जो अब तक भारत में सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख रहने वाले नेता थे।
पवन कुमार चामलिंग ने सिक्किम के मुख्यमंत्री के रूप में लगातार 8,930 दिनों तक शासन किया था। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8,931 दिन पूरे करते हुए इस ऐतिहासिक आंकड़े को पार कर लिया है और नया रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है।
यह उपलब्धि केवल एक संख्या नहीं, बल्कि लंबे समय तक निरंतर नेतृत्व, राजनीतिक स्थिरता और जनसमर्थन का प्रतीक मानी जा रही है। 2014 में पहली बार प्रधानमंत्री बनने के बाद से नरेंद्र मोदी लगातार देश की बागडोर संभाल रहे हैं और 2019 में दोबारा जनादेश मिलने के बाद उनका कार्यकाल और भी मजबूत हुआ।
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, इतने लंबे समय तक सत्ता में बने रहना किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में बड़ी उपलब्धि माना जाता है, क्योंकि इसके पीछे जनता का लगातार विश्वास और नेतृत्व की स्वीकार्यता होती है।
रविवार का दिन और 22 मार्च की तारीख अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक जीवन के स्वर्णिम पन्नों में दर्ज हो गई है, जब उन्होंने देश के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख बने रहने का नया इतिहास रच दिया।
यह रिकॉर्ड न केवल उनके राजनीतिक सफर की मजबूती को दर्शाता है, बल्कि भारतीय राजनीति में एक नए मानक के रूप में भी देखा जा रहा है।


































