HomeDaily News‘धुरंधर 2’ का चला जादू, सोशल मीडिया पर चर्चा- 2000 करोड़ क्लब...

‘धुरंधर 2’ का चला जादू, सोशल मीडिया पर चर्चा- 2000 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है फिल्म

धुरंधर 2: द रिवेंज ने सिनेमाघरों में आते ही दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज बना दिया है। तीन महीने के लंबे इंतजार के बाद रिलीज हुई इस फिल्म को पेड प्रीव्यू से ही शानदार रिस्पॉन्स मिला, और अब फुल रिलीज के साथ इसका जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है।

19 मार्च को दुनियाभर में रिलीज होते ही थिएटर्स के बाहर हाउसफुल के बोर्ड नजर आने लगे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा है और लोग लगातार अपने रिव्यू शेयर कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर छाया ‘धुरंधर 2’ का जलवा

फिल्म देखने के बाद दर्शकों ने इसकी जमकर तारीफ की है। कई यूजर्स ने इसे हाल के समय की सबसे दमदार एक्शन और देशभक्ति से भरपूर फिल्म बताया है। खासतौर पर डायरेक्टर आदित्य धर के निर्देशन और रणवीर सिंह की एक्टिंग की खूब सराहना हो रही है।

कुछ दर्शकों ने तो यहां तक कह दिया कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है। एक यूजर ने दावा किया कि “बॉलीवुड को आखिरकार ऐसी फिल्म मिल गई है जो एक ही दिन में 100 करोड़ और आगे चलकर 1000 करोड़ तक पहुंच सकती है।”

वहीं कुछ लोगों ने फिल्म के दूसरे हाफ को बेहद दमदार बताया, हालांकि कुछ सीन को काफी हिंसक और इंटेंस भी कहा गया है।

2000 करोड़ क्लब में एंट्री की उम्मीद

फिल्म को मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स के बीच सोशल मीडिया पर यह भी चर्चा तेज हो गई है कि ‘धुरंधर 2’ 2000 करोड़ क्लब में एंट्री कर सकती है। हालांकि ये आंकड़े अभी अनुमान पर आधारित हैं, लेकिन शुरुआती ट्रेंड फिल्म के बड़े हिट होने की ओर इशारा कर रहे हैं।

फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट

‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ में रणवीर सिंह के किरदार हमजा की बैकस्टोरी को दिखाया गया है, जो उनके जासूस बनने से पहले की कहानी को गहराई से सामने लाती है।

फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन, राकेश बेदी और अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

शुरुआती प्रतिक्रिया को देखते हुए साफ है कि ‘धुरंधर 2’ दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही है और बॉक्स ऑफिस पर यह लंबी रेस का घोड़ा साबित हो सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments