HomeDaily Newsउत्तर कोरिया ने क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया, किम जोंग उन...

उत्तर कोरिया ने क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया, किम जोंग उन ने बेटी के साथ लाइव देखा

यूएस-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच उत्तर कोरिया ने समुद्र से सतह पर मार करने वाली रणनीतिक क्रूज मिसाइलों का सफल परीक्षण किया है। सरकारी मीडिया के अनुसार, कोरियाई पीपुल्स आर्मी नेवी ने अपने नए 5000 टन के विध्वंसक पोत ‘चोए ह्योन’ से मिसाइलें दागीं।

चोए ह्योन और मिसाइल सिस्टम

  • चोए ह्योन, नॉर्थ कोरिया के पश्चिमी तट के नाम्पो शिपयार्ड में अप्रैल 2025 में लॉन्च किया गया।
  • यह बेड़े का सबसे बड़ा युद्धपोत है, जिसे क्रूज और बैलेस्टिक मिसाइलों के साथ परमाणु हथियार ले जाने के लिए डिजाइन किया गया है।
  • किम जोंग उन हर साल कम से कम दो ऐसे जहाजों के निर्माण पर जोर देते हैं, ताकि देश की नौसैनिक शक्ति मजबूत हो।

मिसाइल परीक्षण का वीडियो

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने अपनी बेटी और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक कमांड सेंटर से मिसाइल लॉन्चिंग की निगरानी की। वीडियो में वे कंट्रोल रूम में स्क्रीन पर मिसाइलों की उड़ान देखते और फोन के जरिए आदेश देते दिख रहे हैं।

परीक्षण की विशेषताएँ

  • यह मिसाइल लॉन्च पिछले सप्ताह किए गए एक समान परीक्षण का हिस्सा था।
  • मिसाइलें समुद्र की सतह पर तीन घंटे तक कम ऊँचाई पर उड़ती रहीं और द्वीपीय टारगेट पर जाकर लगीं।
  • सरकारी मीडिया ने इसे युद्ध की स्थिति में उत्तर कोरिया की शक्तिशाली आक्रामक क्षमता का प्रदर्शन बताया।

अंतर्राष्ट्रीय प्रतिक्रिया

अभी तक अमेरिका, दक्षिण कोरिया या संयुक्त राष्ट्र की ओर से इस परीक्षण पर कोई तत्काल प्रतिक्रिया नहीं आई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments