Ishan Kishan इन दिनों सिर्फ अपने खेल ही नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। ICC Men’s T20 World Cup 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद उनका नाम लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।
फाइनल में New Zealand के खिलाफ मैच में ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों में 54 रन बनाए थे। जीत के बाद अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को गले लगाकर जीत का जश्न मनाया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं।
दादा ने खोला शादी का राज
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ईशान के दादा रामानुग्रह पांडेय ने बताया कि उन्होंने एक बार पोते से मजाक में पूछा था कि क्या वह उसकी शादी तक जिंदा रह पाएंगे। इस पर ईशान ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि उनकी शादी अगले साल हो सकती है।
उन्होंने दादा से यह भी कहा कि उन्हें उनके बच्चे के जन्म तक रहना होगा ताकि वे उसे अपनी गोद में खिलाते हुए देख सकें।
कौन हैं ईशान की गर्लफ्रेंड?
ईशान किशन की गर्लफ्रेंड Aditi Hundia एक मॉडल और ब्यूटी क्वीन हैं।
- वह Miss Diva 2018 की विनर रह चुकी हैं।
- साथ ही Femina Miss India की फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं।
दोनों के रिश्ते की चर्चा पहली बार 2019 के आईपीएल सीजन के दौरान हुई थी, जब अदिति स्टैंड्स में ईशान को सपोर्ट करते हुए नजर आई थीं।
अदिति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर ईशान के मैचों में उनका हौसला बढ़ाती दिखाई देती हैं। फाइनल मैच से पहले भी वह टीम इंडिया के साथ डिनर में शामिल हुई थीं।
अब फैंस को इंतजार है कि यह स्टार कपल कब शादी के बंधन में बंधता है।


































