HomeDaily Newsदुःखद खबर: आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक बालकृष्ण जी का हुआ निधन, संघ...

दुःखद खबर: आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक बालकृष्ण जी का हुआ निधन, संघ व भाजपा के पदाधिकारियों ने जताया दुःख

लखनऊ: आज यह बताते हुए बहुत दु:ख हो रहा है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व अखिल भारतीय सह व्यवस्था प्रमुख एवं अवध प्रांत के पूर्व प्रांत प्रचारक बालकृष्ण जी का निधन मंगलवार को प्रात: राम मनोहर लोहिया चिकित्सा संस्थान लखनऊ में हो गया। जिसके बाद उनके पार्थिव देह के अन्तिम दर्शन भारती भवन, लखनऊ में प्रात: 7:30 से 10:00 बजे तक हुये। उनका अन्तिम संसार आज ही 3:00 बजे अपराह्न गंगा तट, भैरों घाट, कानपुर में होगा।

कौन हैं बालाकृष्ण जी

बालकृष्ण जी का जन्म 05-03-1937 को कानपुर देहात के बिल्हौर तहसील क्षेत्र के विकास खण्ड शिवराजपुर अन्तर्गत कंठीपुर गाँव में हुआ। उनके पिता जी स्वर्गीय मन्नूलाल त्रिपाठी जी व माता जी स्वर्गीया शान्ति देवी जी के पाँच बेटों में वो दूसरे नंबर के बेटे थे। उन्होंने डीएवी कॉलेज कानपुर से एम.काम. तक शिक्षा प्राप्त की। शिक्षा पूरी होने के बाद आप कानपुर के एर्गन मिल में सेवारत थे। उसके बाद प्रचारक जीवन शुरू हुआ।

1962 में बने प्रचारक

प्रचारक जीवन की बात करें तो कानपुर के तत्कालीन विभाग प्रचारक स्व.अशोक सिंहल जी की प्रेरणा से नौकरी छोड़कर सन 1962 में बालाकृष्ण जी संघ के प्रचारक निकले।1962 में बिल्हौर से प्रचारक बनकर निकले। सबसे पहले तहसील प्रचारक बिल्हौर, उसके बाद नगर प्रचारक कानपुर, जिला प्रचारक, विभाग प्रचारक, प्रांत शारीरिक प्रमुख, सह प्रांत प्रचारक, प्रांत प्रचारक अवध प्रांत, संयुक्त क्षेत्र सम्पर्क प्रमुख, उ.प्र. व उत्तराखंड व अखिल भारतीय सह व्यवस्था प्रमुख समेत कई मुख्य दायित्वों का आपने निर्वहन किया।

आरएसएस के सरसंघचालक व सरकार्यवाह ने व्यक्त किया दुःख

आपातकाल के समय श्री त्रिपाठी ने कानपुर में भूमिगत होकर सक्रिय रूप से काम किया।वर्तमान में आपका केन्द्र “भारती भवन” लखनऊ था। स्व. बालजी के निधन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंचालक डॉ०मोहन जी भागवत व सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने भी गहन शोक व्यक्त किया है।

सह सरकार्यवाह अरुण कुमार ने दी श्रद्धांजलि

बालाकृष्ण जी के निधन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक सेवक संघ के सह सरकार्यवाह अरुण कुमार ने भारती भवन में स्व.बालजी के पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित की। उ.प्र. के मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ ने भी आपके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। साथ ही उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भी भारती भवन में पार्थिव देह पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

संघ व भाजपा से जुड़े दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

विश्वसंवाद केंद्र के प्रमुख डॉ०उमेश जी ने श्रद्धांजलि समारोह के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि स्व.बालजी के पार्थिव देह पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्वी उ.प्र.के क्षेत्र प्रचारक अनिल जी, क्षेत्र प्रचारक प्रमुख राजेन्द्र सिंह, अवध प्रांत प्रचारक कौशल जी, इतिहास संकलन के अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री संजय जी, संयुक्त क्षेत्र ग्राम विकास प्रमुख वीरेंद्र सिंह, क्षेत्र कार्यकारिणी के सदस्य रामजी भाई, क्षेत्र प्रचार प्रमुख सुभाष जी राष्ट्रधर्म के निदेशक मनोजकांत जी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, राज्यसभा सदस्य डा.दिनेश शर्मा, भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री जयप्रकाश चतुर्वेदी, पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया, विधान परिषद सदस्य डा.महेन्द्र सिंह, विहिप के प्रांत संगठन मंत्री विजय प्रताप जी, स्वामी रामेश्वर दास जी, विद्या भारती के क्षेत्र संगठन मन्त्री रामचन्द्र जी, बाल आयोग की सदस्य डा.शुचिता चतुर्वेदी जी, सिविल हॉस्पिटल लखनऊ के सीएमओ डा.नरेन्द्र जी आदि ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किये।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments