HomeSportsपहले मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद करुण नायर रहे नाकाम, 5...

पहले मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद करुण नायर रहे नाकाम, 5 साल बाद इस तरीके से हुआ पवेलियन का लौटना

आईपीएल 2025 में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले में दिल्ली की टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही है, जिसमें उन्होंने 34 के स्कोर तक अपने 2 विकेट गंवा दिए। इसमें एक विकेट जहां जैक फ्रेजर मैकगर्क का था तो वहीं दूसरा विकेट पिछले मुकाबले में शानदार 89 रनों की पारी खेलने वाले करुण नायर का शामिल था जो इस मैच में अपने बल्ले का कोई कमाल दिखाने में कामयाब नहीं हो सके और बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए।

करुण नायर आईपीएल में 5 साल के बाद हुए डक पर आउट

करुण नायर जो पिछले काफी लंबे समय से भारतीय टीम में अपनी वापसी को लेकर लगातार कोशिश कर रहे हैं, उनका पिछले 2 सालों में घरेलू क्रिकेट में भी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसके बाद सभी की नजरें नायर पर इस आईपीएल सीजन में टिकी हुई थी। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपने शुरुआती चार मैचों में तो करुण नायर को मौका नहीं दिया लेकिन उसके बाद मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछले मैच में नायर को मौका मिला और उसका उन्होंने पूरी तरह से फायदा उठाने के साथ 89 रनों की बेहतरीन पारी खेली, लेकिन अब राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में वह डक पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। करुण नायर ने आईपीएल में 5 साल के बाद बिना खाता खोले किसी मैच में आउट हुए हैं। इससे पहले साल 2020 के आईपीएल सीजन में करुण नायर मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में बिना खाता खोले आउट हो गए थे।

रन आउट में घटा ये खास संयोग

आईपीएल में करुण नायर के साथ उनके रन आउट में एक खास संयोग भी देखने को मिला, जिसमें अब तक वह कुल चार बार इस तरह से आउट होकर पवेलियन लौटे हैं, जिसमें सभी में नायर ने सिर्फ तीन बालों का ही सामना किया था। करुण नायर अब तक आईपीएल में 78 मुकाबले खेल चुके हैं, जिसमें 70 पारियों में उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका मिला है और इसमें वह 24.38 के औसत से 1585 रन बनाने में कामयाब हुए हैं। नायर के बल्ले से इस दौरान 11 अर्धशतकीय पारियां भी देखने को मिली हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 89 रनों का है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments