
- लखनऊ कलेक्ट्रेट में सम्पन्न हुई हज यात्रा-2024 की महत्वपूर्ण बैठक
- 9 मई से शुरू होकर 24 मई तक जारी रहेंगी हज यात्रा की उड़ानें
- बैठक में हज यात्रा से जुड़े सभी सम्बन्धित विभागों के जिम्मेदारों ने किया प्रतिभाग
लखनऊ: हज-2024 हेतु लखनऊ उड़ान स्थल के हज यात्रियों की उड़ानें 09 मई, 2024 से आरम्भ होंगी। यह उड़ान 24 मई, 2024 तक जारी रहेंगी। हज यात्रियों का हज हाउस आगमन दिनांक 07 मई, 2024 से आरमभ हो जायेगा।

हज यात्रियों की सुविधार्थ उड़ान स्थल पर समस्त व्यवस्थाएं समयन्तर्गत पूर्ण कराने हेतु समस्त सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों की एक बैठक लखनऊ के कैसरबाग स्थित कलेक्ट्रेट के डॉक्टर ए०पी०जे०अब्दुल कलाम सभागार पर गुरुवार को जिलाधिकारी लखनऊ सूर्यपाल गंगवार की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

उक्त बैठक में पुलिस विभाग, नगर निगम, विद्युत, चिकित्सा, एयरपोर्ट अथॉरिटी, सऊदी एयरलाइंस, कस्टम, इमीग्रेशन, सी.आई.एस.एफ. फायर सर्विस, जल निगम, वक्फ विकास निगम, उर्दू अकादमी, सूडा व अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

उक्त बैठक में हज यात्रियों को उड़ान स्थल पर उच्च कोटि की सुविधाएं दिये जाने हेतु विचार व्यक्त किये गये व उन्हें समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिये गये।