
- 30 वीं रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा से अयोध्या पहुंचे सरोजनीनगर के श्रद्धालु : विधायक डॉ.राजेश्वर सिंह करवा रहे हैं, निःशुल्क यात्रा
- डॉ.राजेश्वर सिंह ने पुनः 4 आरडब्लूए में स्थापित कराई लाइब्रेरी, अब तक 11 आरडब्लूए में स्थापित हुई लाइब्रेरी, लक्ष्य सभी 104 आरडब्लूए
- उन्होंने नियमित संचालित रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा, सरोजनीनगर परिवार के सहयोग समर्थन का सुखद परिणाम

लखनऊ: सरोजनीनगर के समग्र विकास के लिए दृढ़ संकल्पित सरोजनीनगर विधायक डॉ.राजेश्वर सिंह की अनुपम पहल ‘रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा’ पिछले दो वर्ष से अधिक समय से वृद्धजनों के तीर्थयात्रा के सपने को पूरा कर रही है। मंगलवार को स्कूटर इंडिया चौराहा, सरोजनीनगर से संचालित हुई तीसवीं रामरथ श्रवण अयोध्या फ्री बस सेवा के माध्यम से ताराशक्ति केंद्र स्कूटर इंडिया एवं ताराशक्ति केंद्र गहरु की मातृशक्ति तथा क्षेत्र के वृद्धजनों को अयोध्या दर्शन कराया गया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए खाने-पीने की व्यवस्था से लेकर आवश्यक सुविधाओं का प्रबंध भी किया गया।

अयोध्या पहुंच श्रद्धालुओं ने रामलला के दिव्य स्वरूप के दर्शन किए। यात्रा के अंत में श्रद्धालुओं को रामचरितमानस की प्रति भेंट की गई। विधायक की टीम और अन्य वालंटियर्स ने पूरे सफर में वृद्धजनों और अन्य दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होने दी। अयोध्या यात्रा कर बुजुर्ग बेहद खुश और संतुष्ट दिखे। उन्होंने अपने विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की इस विशेष पहल की सराहाना की तथा उनका आभार व्यक्त किया। बता दें कि ‘रामरथ-श्रवण अयोध्या यात्रा’ पहल के अंतर्गत डॉ.राजेश्वर सिंह द्वारा महीने में दो बार फ्री बस सेवाओं का संचालन किया जाता है। जिनके माध्यम से सरोजनीनगर के वृद्धजनों व महिलाओं को ये सेवा निःशुल्क अयोध्या दर्शन करवाती है, जिसका पूर्ण व्यय विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा किया जाता है।

इस बारे में डॉ. राजेश्वर सिंह कहना है कि वृद्धजनों को तीर्थ यात्रा करवाना मेरा सौभाग्य है। तीर्थयात्रा के दौरान वरिष्ठजनों के चेहरे की खुशी और संतुष्टि देखना सुखद है, उनका आशीर्वाद ही मेरी सामर्थ्य है।’रामरथ-श्रवण अयोध्या यात्रा’ की सफलता माता तारा सिंह की प्रेरणा, वृद्धजनों का आशीर्वाद और क्षेत्रवासियों का समर्थन का ही सुखद परिणाम है। क्षेत्रवासियों को तीर्थयात्रा करवाने के लिए ‘रामरथ-श्रवण अयोध्या यात्रा’ अनवरत जारी रहेगी।
सुशांत गोल्फ सिटी स्थित सेलिब्रिटी गार्डन की चार आरडब्लूए में डॉ.राजेश्वर सिंह ने स्थापित कराई लाइब्रेरी

लाइब्रेरी बौद्धिक विकास का महान मंच है, जो सीखने की क्षमता और ज्ञान में वृद्धि करती है इसी संकल्प के साथ सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र की सभी आरडब्लूए में लाइब्रेरी की स्थापना करवा रहे डॉ.राजेश्वर सिंह ने पुनः सुशांत गोल्फ सिटी स्थित सेलिब्रिटी गार्डन की चार आरडब्लूए, चिन्मय वेलफेयर एसोसिएशन, एफ & एन टावर, सेलिब्रिटी ग्रीन और रिश्ता अपार्टमेंट में विज्ञान, अध्यात्म, कला और ज्ञान से संबंधित पुस्तकें उपलब्ध करवाकर लाइब्रेरी स्थापित करवाई। सरोजनीनगर में अब तक 11 आरडब्लूए में लाइब्रेरी की स्थापना की जा चुकी है, विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह का लक्ष्य सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र की सभी आरडब्लूए में लाइब्रेरी स्थापित कराना है। इस दौरान के महासचिव रतन श्रीवास्तव, रिश्ता के प्रेसिडेंट के. के. गुप्ता, एफ & एन टावर कोषाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्त, एवं सेलिब्रिटी ग्रीन से रत्ना सिंह तथा अर्जुनगंज मंडल के भाजपा अध्यक्ष मोहित तिवारी, इब्राहिमपुर प्रथम की वार्ड मंत्री सुमन सिंह राठौड़ एवं अन्य रेजिडेंट्स उपस्थित रहे।