HomeDaily Newsश्री कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद: मामले के पक्षकार वीरेंद्र सिंह ने की...

श्री कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद: मामले के पक्षकार वीरेंद्र सिंह ने की सीएम योगी से मुलाकात

  • अखिल क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष हैं कौशाम्बी के टेंवा निवासी वीरेंद्र सिंह
  • कौशाम्बी की ज़िला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर व पूर्व ब्लॉक प्रमुख सिराथू जितेन्द्र कुमार सोनकर भी साथ में रहे मौजूद

लखनऊ: भगवान श्री कृष्ण जन्मभूमि मथुरा व शाही ईदगाह विवाद के पक्षकार अखिल क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष व कौशांबी प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष रहे वीरेंद्र सिंह ने सीएम योगी से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ कौशांबी की जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर व सिराथू के पूर्व ब्लाक प्रमुख जितेंद्र सोनकर भी मौजूद थे।

इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चल रहे भगवान श्री कृष्ण जन्मभूमि विवाद की तात्कालिक स्थिति से अवगत कराया। इसके अलावा उन्होंने उत्तर प्रदेश व विशेष रूप से कौशांबी जनपद के राजनीतिक व सामाजिक परिस्थितियों की जानकारी भी मुख्यमंत्री को दी।

ज्ञात हो कि कौशांबी के टेवा निवासी वीरेंद्र सिंह भगवान श्री कृष्ण जन्मभूमि विवाद में अपने पुत्र विजय सिंह के साथ पक्षकार हैं। इसके अलावा उनके सुपुत्र समाज सेवी विजय सिंह ने वाराणसी स्थित ज्ञानवापी मामले पर भी जिला न्यायालय में एक मुकदमा कर रखा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments