
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा मुख्यालय में बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस किया। इस प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव के सम्बन्ध में सपा को क्यों वोट दें, इसके लिए कई सारे वादे किए और उन सभी वादों को पूरा करने के लिए भी जनता से वादा किया।

- प्रेस कांफ्रेंस में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान
- 2025 तक जाति आधारित जनगणना कराएंगे
- इसके आधार पर 2029 तक सभी को हिस्सेदारी
- 2029 तक भूख से मुक्ति दिलाएंगे
- 2029 तक गरीबों का पूर्ण उन्मूलन

- निजी क्षेत्र में सभी वर्गों को भागीदारी देंगे
- दूध समेत सभी फसलों की MSP देंगे
- कानून गारंटी के रूप में किसानों को MSP
- किसानों के लिए सिंचाई व्यवस्था मुफ्त
- किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे

- किसान आयोग का गठन किया जाएगा
- भूमिहीन किसानों को 5 हजार हर माह पेंशन
- हर 10 किमी पर एक मंडी की स्थापना
- गन्ना किसानों के लिए 10 हजार करोड़ का रोलिंग फंड
- पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करेंगे

- मनरेगा की मजदूरी 450 रुपए बढ़ाएंगे
- लड़कियों को KG से PG तक मुफ्त शिक्षा
- अग्निवीर योजना को खत्म करेंगे
- सेना में स्थाई भर्ती प्रक्रिया शुरू करेंगे
- शहरी रोजगार गारंटी अधिनियम जारी करेंगे
- सभी रिक्त सरकारी नौकरियों को तत्काल भरेंगे
- लैपटॉप वितरण योजना पूरे देश में लागू होगी

- हर राशनकार्ड धारक को 500 रुपए का मोबाइल डाटा देंगे
- शिक्षा का बजट GDP का 6 फीसदी किया जाएगा
- गरीब महिलाओं को हर माह 3000 रुपए पेंशन
- निजीकरण को बंद किया जाएगा
- श्रमिकों को 10 लाख का बीमा, 5000 मासिक पेंशन