HomeDaily Newsलखनऊ में डेंगू और मलेरिया का बढ़ता खतरा: 24 अक्टूबर 2024 को...

लखनऊ में डेंगू और मलेरिया का बढ़ता खतरा: 24 अक्टूबर 2024 को 54 डेंगू और 4 मलेरिया के नए मामले

truenewsup

लखनऊ: 24 अक्टूबर 2024 : लखनऊ जिले में डेंगू के 54 और मलेरिया के 4 नए मामले सामने आए हैं, जिससे जिले में डेंगू और मलेरिया का खतरा बढ़ता जा रहा है। जनवरी 2024 से अब तक डेंगू के 1678 और मलेरिया के 464 सकारात्मक मामले पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम द्वारा लगातार मच्छर रोधी अभियान चलाया जा रहा है, साथ ही नागरिकों को जागरूक करने के लिए विभिन्न उपाय किए जा रहे हैं।

जनपद में मच्छर जनित बीमारियों से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य:

  1. डेंगू और मलेरिया के नए मामले: आज जनपद में 54 डेंगू और 4 मलेरिया के मामले सामने आए हैं। इससे अब तक इस साल 1678 डेंगू और 464 मलेरिया के मरीज पाए जा चुके हैं।
  2. मच्छर जनित स्थितियों का निरीक्षण: 1779 घरों में मच्छरजनित स्थितियों का सर्वे किया गया, जिसमें 16 घरों में मच्छर पाए गए और उन्हें नोटिस जारी किया गया।
  3. फॉगिंग और लार्वारोधी छिड़काव: शहर के कई क्षेत्रों में मच्छरों की रोकथाम के लिए लार्वा रोधी रसायन का छिड़काव और फॉगिंग की गई है। इसमें प्रमुख रूप से अलीगंज, राजाजीपुरम, गोमतीनगर, और इंदिरानगर जैसे इलाके शामिल हैं। वहीं अलीगंज मे कई मुख्य जगहों में फॉगिंग नहीं की जा रही है, लार्वा रोधी रसायन का छिड़काव और फॉगिंग के लिए या रहे धन मे जमकर बंदरबाँट की जा रही है।
  4. साफ-सफाई की अपील: क्षेत्रीय जनता को पानी जमा न होने देने, कूलर की सफाई करने और मच्छरदानी के उपयोग की सलाह दी गई है। साथ ही मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।
  5. संपर्क जानकारी: मौसमी बीमारियों से संबंधित जानकारी और सहायता के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, लखनऊ के कंट्रोल रूम से संपर्क किया जा सकता है। फोन नंबर: 0522-2622080।

मच्छरों की ब्रीडिंग रोकने के उपाय:

  1. घर में और आस-पास पानी जमा न होने दें।
  2. अनावश्यक कन्टेनर और कबाड़ का सही निस्तारण करें।
  3. कूलर का पानी हर सप्ताह बदलें।
  4. बर्ड बाथ और फूलदान का पानी नियमित रूप से बदलें।

स्वयं बचाव के उपाय:

  1. सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें।
  2. दिन में पूरी बांह के कपड़े पहनें।
  3. बुखार होने पर चिकित्सक की सलाह पर ही दवा लें।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments