HomeDaily Newsलखनऊ: जलकल नगर निगम द्वारा जलकर एवं स्वेज इंडिया के कार्यों की...

लखनऊ: जलकल नगर निगम द्वारा जलकर एवं स्वेज इंडिया के कार्यों की समीक्षा बैठक

जलकल नगर निगम लखनऊ द्वारा जलकर एवं स्वेज इंडिया के कार्यों की समीक्षा बैठक

लखनऊ, 28 दिसम्बर 2024: जलकल नगर निगम लखनऊ द्वारा आयोजित एक समीक्षा बैठक में महापौर ने जलकल विभाग एवं स्वेज इंडिया के कार्यों का गहन मूल्यांकन किया। इस बैठक में अपर नगर आयुक्त ललित कुमार, महाप्रबंधक जलकल कुलदीप सिंह, स्वेज इंडिया के डायरेक्टर राजेश मटपाल, अश्वनी डोगरा सहित जलकल विभाग के सभी अधिशासी अभियंता और स्वेज इंडिया के क्षेत्रीय सुपरवाइजर भी मौजूद रहे। इस बैठक में स्वेज इंडिया को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए, जिनमें सीवर सफाई मशीनों की संख्या बढ़ाने, आइजीआरएस शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता पूर्वक करने, स्मार्ट सिटी के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का समाधान करने, और मैनहोल की मरम्मत 24 घंटे के अंदर सुनिश्चित करने की बातें शामिल हैं। इसके अलावा, जलकल विभाग को शहर में चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता और समय सीमा को सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया गया। गंदे पानी की शिकायतों का निस्तारण 24 घंटे में और 15 वित्त की धनराशि से नलकूपों के कार्यों की शीघ्रता से समाप्ति की आवश्यकता भी जताई गई। महापौर ने यह भी कहा कि ग्रीष्म ऋतु के दौरान पेयजल समस्याओं की तैयारी अभी से कर ली जाए, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

स्वेज इंडिया को दिए गए प्रमुख निर्देश:

  1. सीवर सफाई मशीनों की संख्या बढ़ाई जाए और जोनल तैनाती की व्यवस्था की जाए।
  2. आइजीआरएस और स्मार्ट सिटी शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता पूर्वक किया जाए।
  3. सीवर डिजल्टिंग का कार्य योजना बनाई जाए।
  4. मैनहोल की मरम्मत हर हाल में 24 घंटे के अंदर की जाए।
  5. सीवर शिकायतों का निस्तारण 24 घंटे के अंदर न करने पर स्वेज इंडिया के बिलों में कटौती की जाए।

जलकल विभाग को दिए गए प्रमुख निर्देश:

  1. जलकल विभाग के विकास कार्यों की गुणवत्ता और समय सीमा सुनिश्चित की जाए।
  2. सीवेज पंपिंग स्टेशन एवं एसटीपी का औचक निरीक्षण किया जाएगा।
  3. पेयजल एवं सीवर संबंधित कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।
  4. गंदे पानी की प्राप्त शिकायतों का निस्तारण 24 घंटे के अंदर कराया जाए।
  5. ग्रीष्म ऋतु के लिए पेयजल समस्याओं की तैयारी की जाए।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments