
- ग्रीन एवं क्लीन सरोजनीनगर अभियान : विधायक राजेश्वर सिंह के प्रयासों से सरोजनीनगर में स्थापित हुए 7 ईवी चार्जिंग स्टेशन।
- डॉ. सिंह ने कहा- भावी पीढ़ी के सुरक्षित भविष्य के लिए ग्रीन एनर्जी ही विकल्प।
- डॉ. राजेश्वर सिंह ने सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र को ग्रीन एवं क्लीन बनाने के लिए ईवी चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना की।
- अमौसी एयरपोर्ट, हिंदनगर, एसकेडी हॉस्पिटल, सुशांत गोल्फ सिटी समेत 7 जगहों पर ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाए गए।
- डॉ. सिंह ने ईवी चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का आभार व्यक्त किया।
- ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए 1000 से अधिक सोलर लाइट्स, सोलर ट्री और हाई मास्ट सरोजनीनगर में स्थापित किए गए।
- सरोजनीनगर में अब तक 40 मेगावॉट से अधिक सोलर क्षमता का सृजन किया जा चुका है, जिससे क्षेत्र में ऊर्जा के प्रति जागरूकता बढ़ी।
लखनऊ: सरोजनीनगर को ग्रीन एवं क्लीन विधानसभा क्षेत्र के रूप में स्थापित कर रहे डॉ. राजेश्वर सिंह के प्रयासों को नयी सफलता मिली है। विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अमौसी एयरपोर्ट, जी. डी. टायर & इंडस्ट्रीज, हिंदनगर, पीटीसी इंडस्ट्रीज, कटी बगिया, ड्रीम वर्ल्ड रिजॉर्ट, जुनाबगंज, एसकेडी हॉस्पिटल के निकट बारिगवां, सुशांत गोल्फ सिटी एवं जोनल पार्क, आशियाना में इन चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना की गयी। डॉ. राजेश्वर सिंह ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जानकारी देते हुए लिखा 28 जुलाई 2022 को परिवहन मंत्री को पत्र लिखकर ईवी चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना के लिए आग्रह किया था।
डॉ. सिंह ने सरोजनी नगर में 7 स्टेशनों की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का आभार भी व्यक्त किया है। गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा तैयार की गई इलेक्ट्रिक वेहिकल पॉलिसी-2022 के अंतर्गत लखनऊ जनपद में कुल 17 ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किये गए हैं। डॉ. सिंह ने सरोजनी नगर में 7 स्टेशनों की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का आभार भी व्यक्त किया है। इसके अलावा डॉ.राजेश्वर सिंह द्वारा ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के प्रयासों के अंतर्गत 1000 से अधिक सोलर लाइट, 05 प्रमुख स्थानों पर सोलर ट्री, 150 से अधिक हाई मास्ट भी लगवायें हैं। सरोजनीनगर में सोलर के प्रति जन जागरूकता अभियान संचालित किया गया, जिसके परिणामस्वरुप लखनऊ के कुल 07 नगरीय विधानसभा क्षेत्रों में सृजित की गयी 100 मेगावॉट क्षमता में अब तक 40 मेगावॉट से अधिक सोलर क्षमता का सृजन सरोजनीनगर में किया जा चुका है।