
- उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव 2024 में भाजपा ने 9 में से 6 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि एनडीए सहयोगी रालोद ने 1 सीट पर विजय पाई।
- निकाय चुनाव 2023 में योगी के नेतृत्व में भाजपा ने क्लीन स्वीप किया, सभी 17 नगर निगमों में महापौर भाजपा के बने।
- विधान परिषद उपचुनाव में भाजपा ने सपा की चालों को मात देकर मानवेंद्र सिंह, पद्मसेन चौधरी और बहोरन लाल मौर्य को सदन में पहुंचाया।
- योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र, त्रिपुरा, ओडिशा, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में भी चुनाव प्रचार कर भाजपा को विजय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
- रामपुर जैसे मजबूत सपा गढ़ में भाजपा ने पहली बार जीत दर्ज की, आजम खान के प्रभाव को योगी की रणनीति ने तोड़ा।
उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में भाजपा के जीत के सूत्रधार बने योगी आदित्यनाथ
विकास, रोजगार, और सख्त कानून-व्यवस्था पर आधारित राजनीति ने दिलाई ऐतिहासिक जीतें।
लखनऊ, 24 नवंबर 2024: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आज न केवल उनके प्रदेश बल्कि देशभर में ‘जीत की गारंटी’ के रूप में देखा जा रहा है। उनके कुशल नेतृत्व और रणनीतिक कार्यशैली ने पिछले साढ़े सात वर्षों में भाजपा और एनडीए को कई महत्वपूर्ण चुनावी सफलताएँ दिलाई हैं। विकास, रोजगार और समृद्धि पर आधारित उनकी कार्यशैली ने यूपी में भाजपा की स्वीकार्यता को बढ़ाया है।
योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, उपचुनाव, विधान परिषद चुनाव और नगर निकाय चुनावों में भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाई। यही नहीं, अन्य राज्यों में भी भाजपा कार्यकर्ता के रूप में उन्होंने पार्टी को मज़बूती प्रदान की।
उत्तर प्रदेश: विधानसभा उपचुनावों में कमल का बोलबाला
विधानसभा उपचुनाव 2024 में यूपी की 9 में से 6 सीटों पर भाजपा और 1 पर सहयोगी दल रालोद ने जीत दर्ज की। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में स्वार टांडा, गोला गोकर्णनाथ, रामपुर, ददरौल, लखनऊ पूर्वी, और छानबे जैसी सीटों पर भाजपा और एनडीए ने जीत हासिल की।
रामपुर में भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने 10 बार के विधायक आज़म खान का किला ढहा दिया।
निकाय चुनाव 2023: योगी के नेतृत्व में क्लीन स्वीप
योगी आदित्यनाथ की विकासपरक नीतियों का असर नगर निकाय चुनावों में स्पष्ट दिखा।
- यूपी के सभी 17 नगर निगमों में भाजपा के महापौर निर्वाचित हुए।
- 2017 में भाजपा को 14 नगर निगमों में जीत मिली थी, जबकि इस बार यह आंकड़ा 17 में 17 पर पहुंच गया।
- 813 पार्षदों के साथ नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष पदों पर भी भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
- सपा और बसपा का ग्राफ बुरी तरह गिरा, साइकिल पंचर हुई और हाथी मैदान से बाहर हो गया।
विधान परिषद उपचुनावों में भी दिखा योगी का जादू
2024 के विधान परिषद उपचुनावों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रणनीति ने भाजपा को विजय दिलाई।
- भाजपा प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह और पद्मसेन चौधरी ने सपा के उम्मीदवारों को भारी मतों से हराया।
- जुलाई 2024 में हुए उपचुनाव में बहोरन लाल मौर्य निर्विरोध विधान परिषद पहुंचे।
अन्य राज्यों में भी जीत के सूत्रधार बने योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के साथ-साथ अन्य राज्यों में भी भाजपा की जीत सुनिश्चित करने में योगदान दिया।
- महाराष्ट्र में 24 सीटों पर प्रचार करते हुए 22 सीटों पर भाजपा और सहयोगी दलों को जीत दिलाई।
- त्रिपुरा में छह जनसभाएं और रोड शो करते हुए भाजपा को सत्ता में बनाए रखा।
- ओडिशा, राजस्थान, छत्तीसगढ़, और मध्य प्रदेश में भी योगी आदित्यनाथ ने चुनाव प्रचार किया, जिससे भाजपा को व्यापक समर्थन मिला।
योगी आदित्यनाथ की उपलब्धियों का विवरण:
- उपचुनाव 2024: एनडीए ने 9 में से 7 व अकेले भाजपा ने 6 सीटों पर जीत हासिल की।
- निकाय चुनाव 2023: यूपी के सभी 17 नगर निगमों में भाजपा के महापौर चुने गए।
- विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने सपा की रणनीतियों को कुशलतापूर्वक विफल कर जीत दर्ज की।
- अन्य राज्यों में जीत: महाराष्ट्र, त्रिपुरा, ओडिशा और अन्य राज्यों में भाजपा को मजबूत किया।
- रामपुर की जीत: 10 बार के विधायक आजम खान के गढ़ में भाजपा ने पहली बार कमल खिलाया।
विधानसभा उपचुनाव में भाजपा व सहयोगी दलों की जीत
- गोला गोकर्णनाथ – अमन गिरि
- छानबे – रिंकी कोल (अपना दल एस)
- रामपुर – आकाश सक्सेना
- स्वार टांडा – शफीक अंसारी (अपना दल एस)
- ददरौल – अरविंद सिंह
- लखनऊ पूर्वी – ओपी श्रीवास्तव
- कुंदरकी – रामवीर सिंह
- गाजियाबाद – संजीव शर्मा
- फूलपुर – दीपक पटेल
- मझवा – सुचिस्मिता मौर्य
- कटेहरी – धर्मराज निषाद
- खैर – सुरेंद्र दिलेर
- मीरापुर – मिथिलेश पाल (रालोद)