HomeDaily Newsमौत की अफवाहों के बीच सामने आया Benjamin Netanyahu का वीडियो, बोले—“मैं...

मौत की अफवाहों के बीच सामने आया Benjamin Netanyahu का वीडियो, बोले—“मैं मर नहीं गया, बस कॉफी के लिए गया था”

Benjamin Netanyahu की मौत की अफवाहों के बीच उनका एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वे पूरी तरह स्वस्थ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में इजरायल के प्रधानमंत्री एक कैफे में कॉफी ऑर्डर करते दिखाई दे रहे हैं और सोशल मीडिया पर फैल रही खबरों का मजाक भी उड़ाते नजर आए।

दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दावा किया गया कि Iran के हमले में नेतन्याहू की मौत हो गई है। हालांकि Israel की ओर से शुरुआत में ही इन दावों को गलत बताया गया था। अब खुद नेतन्याहू ने वीडियो साझा कर इन अफवाहों को पूरी तरह खारिज कर दिया।

वीडियो में उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “मैं मर गया हूं… कॉफी के लिए।” यह दरअसल एक हिब्रू मुहावरा है, जिसका मतलब होता है किसी चीज को बेहद पसंद करना। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने लोगों से बहुत लगाव है और इजरायली नागरिकों का साहस उन्हें और सरकार को मजबूती देता है।

इस दौरान उन्होंने कैमरे के सामने अपने हाथ दिखाकर उंगलियां भी गिनीं। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने दावा किया था कि हाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस के फुटेज में उनके एक हाथ में छह उंगलियां दिखाई दे रही हैं, जिसे एआई से बनाया गया बताया जा रहा था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि लोग चाहें तो उनकी उंगलियां गिन सकते हैं।

नेतन्याहू ने देश के नागरिकों से भी संदेश साझा किया और कहा कि वे सावधानी बरतें, सुरक्षित स्थानों के पास रहें और हिम्मत बनाए रखें। उन्होंने कहा कि इजरायल की सरकार, सुरक्षा बल और Mossad देश की सुरक्षा के लिए पूरी ताकत से काम कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने यह भी संकेत दिया कि इजरायल, ईरान के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है और कुछ ऐसे कदम उठाए जा रहे हैं जिनकी जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की जा सकती।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments