HomeDaily Newsफ्रांस में प्रदर्शन तेज, पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और...

फ्रांस में प्रदर्शन तेज, पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और 80 हजार सुरक्षा बल तैनात… मैक्रों के खिलाफ इतना रोष क्यों?

फ्रांस में ‘ब्लॉक एवरीथिंग’ आंदोलन राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की सरकार के सामने नई चुनौती बन गया है। पेरिस और अन्य शहरों में प्रदर्शनकारियों ने सड़कों को जाम कर दिया और आगजनी की। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े और अब तक 200 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। फ्रांसीसी अधिकारियों ने हालात संभालने के लिए 80,000 पुलिसकर्मी और जेंडरम तैनात किए।

प्रदर्शनकारियों की कार्रवाई

राष्ट्रपति मैक्रों के करीबी सहयोगी सेबास्टियन लेकॉर्नू को नया प्रधानमंत्री बनाए जाने के बाद विरोध प्रदर्शन तेज हो गए। पेरिस के पूर्वी हिस्से पोर्त द मोन्त्रुई में प्रदर्शनकारियों ने कूड़ेदान में आग लगाई और ट्राम की पटरियों को बाधित करने की कोशिश की। हाईवे पर प्रदर्शनकारियों की भीड़ पहुंची, लेकिन सुरक्षाबलों ने उन्हें रोक दिया। पेरिस के व्यस्ततम रेलवे स्टेशन ‘गारे द नॉर्द’ के आसपास भी तनावपूर्ण हालात बने

इस आंदोलन का नेतृत्व वामपंथी समूह Block Everything कर रहा है, जो राष्ट्रपति की नीतियों के खिलाफ मुखर है। सोशल मीडिया और एन्क्रिप्टेड चैट्स के जरिए ‘ब्लॉक एवरीथिंग’ प्रोटेस्ट का आह्वान किया गया। पिछले एक साल में मैक्रों ने फ्रांस का चौथा प्रधानमंत्री नियुक्त किया है।

प्रदर्शन के कारण

जनता में मैक्रों सरकार की नीतियों को लेकर गहरा आक्रोश है। लोगों का मानना है कि सरकार की नीतियों से केवल अमीरों को लाभ हो रहा है।

पूर्व पीएम फ्रांस्वा बायरू ने बजट में 44 अरब यूरो की कटौती का प्रस्ताव रखा था, जिसे सरकार ने आर्थिक सुधार बताया, लेकिन इससे मिडिल क्लास पर दबाव बढ़ा। सरकार ने 2026 में पेंशन पर रोक लगाने, दो नेशनल हॉलिडे रद्द करने और हेल्थ सर्विस खर्च में अरबों डॉलर की कटौती जैसे प्रस्ताव पेश किए, जिससे आम लोगों में गुस्सा बढ़ा।

पिछले एक साल में कई प्रधानमंत्री बदलने से भी लोगों में असंतोष बढ़ा है। हालांकि 2018 के ‘येलो वेस्ट’ प्रदर्शनों की तुलना में यह आंदोलन कम संगठित है, लेकिन ऑनलाइन समर्थन काफी मिल रहा है। दो प्रमुख यूनियनों, सीजीटी और एसयूडी ने प्रदर्शनों का समर्थन किया है और व्यापक हड़ताल की भी घोषणा की गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments