
- डॉ. राजेश्वर सिंह ने पूर्व एमएलसी स्व. अजीत सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
- अजीत सिंह मेमोरियल ट्रस्ट के माध्यम से मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया।
- डॉ. सिंह ने उन्नाव के 10 गर्ल्स कॉलेजों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने का संकल्प लिया।
- लखनऊ से उन्नाव तक डॉ. सिंह का जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ।
- डॉ. सिंह ने कहा कि नागरिकों और कार्यकर्ताओं का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है।

लखनऊ/उन्नाव: सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने शुक्रवार को उन्नाव में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पूर्व विधान परिषद सदस्य स्वर्गीय अजीत सिंह की 21वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

उन्नाव स्थित अरोड़ा रिसॉर्ट में आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ. सिंह ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और विनम्र नमन किया। उन्होंने कहा कि स्व. अजीत सिंह का जीवन समाजसेवा और जनकल्याण को समर्पित था, और उनकी स्मृतियां आज भी समाज को प्रेरित करती हैं।
मेधावी छात्राओं का सम्मान और उज्ज्वल भविष्य की कामना

कार्यक्रम के दौरान डॉ. राजेश्वर सिंह ने अजीत सिंह मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि बेटियों की शिक्षा ही समाज को नई दिशा देती है। बेटियां जब पढ़-लिखकर आगे बढ़ेंगी, तभी राष्ट्र की प्रगति का रास्ता और सशक्त होगा। उन्होंने उपस्थित छात्राओं और उनके परिवारों को आश्वस्त किया कि समाज में शिक्षा और तकनीक का लाभ उन्हें निरंतर मिलता रहेगा।
10 गर्ल्स कॉलेजों में डिजिटल लाइब्रेरी का संकल्प

डॉ. सिंह ने कार्यक्रम में घोषणा की कि मां पीतांबरा ट्रस्ट के माध्यम से उन्नाव के 10 गर्ल्स कॉलेजों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की जाएंगी। यह पहल बेटियों को आधुनिक शिक्षा और डिजिटल संसाधनों से जोड़ने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि आने वाला समय पूरी तरह तकनीक आधारित होगा और ऐसे में बेटियों को डिजिटल रूप से सक्षम बनाना ही सबसे बड़ा संकल्प है। यह कदम समाज और राष्ट्र की प्रगति का मजबूत आधार बनेगा।
लखनऊ से उन्नाव तक भव्य स्वागत की छवि

डॉ. राजेश्वर सिंह का लखनऊ से उन्नाव प्रवास ऐतिहासिक रहा। यात्रा के दौरान जगह-जगह कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने उनका भव्य स्वागत किया। दरोगाखेड़ा चौराहे पर भाजपा सेक्टर संयोजक सर्वेश कुमार लोधी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन किया और मंडल मंत्री प्रियॉम सिंह का जन्मदिन विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ मनाया। बनी में मनोज सिंह के नेतृत्व में नागरिकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। नगर पंचायत बंथरा कैंप कार्यालय में नगर पंचायत प्रतिनिधि रंजीत रावत के नेतृत्व में सम्मान हुआ।
ग्राम बजेहरा (सोहरामऊ) में प्रधान अभयेन्द्र सिंह और कार्यकर्ताओं ने आत्मीय अभिनंदन किया, जबकि सोहरामऊ में ग्राम प्रधान राहुल बाजपेई के नेतृत्व में भावनात्मक स्वागत किया गया। रसूलपुर, सोहरामऊ स्थित प्रियंका होटल पर अमित सिंह सेंगर के नेतृत्व में अभिनंदन हुआ। नवाबगंज में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रवि प्रताप सिंह ने स्वागत किया। अजगैन में संजीव कुमार मिश्रा ‘फन्टन’ के नेतृत्व में अभिनंदन किया गया। चमरौली में उदयभान सिंह के नेतृत्व में युवाओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया।
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ, जनपद उन्नाव के जिला अध्यक्ष सुधाकर तिवारी के नेतृत्व में भी सम्मानित स्वागत हुआ। वहीं लखनऊ बाईपास, उन्नाव पर प्रवीण मिश्रा ‘भानु’ (अध्यक्ष प्रतिनिधि, नगरपालिका परिषद उन्नाव) और युवा भाजपा नेता सोनी सिंह परिहार के नेतृत्व में भव्य स्वागत हुआ।
आत्मीय सम्मान को बताया सबसे बड़ी पूंजी

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं और नागरिकों का यह सम्मान और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि यह अपनत्व और स्नेह ही उन्हें समाज और राष्ट्र की निरंतर सेवा करने की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, पूर्व एमएलसी रंजीत सिंह, विधायक श्रीकांत कटियार, हास्य कलाकार अन्नू अवस्थी, शकुन सिंह, शशांक शेखर सिंह, अमन सिंह सेंगर, प्रवीण मिश्रा भानु, सौरभ सिंह मोनू, राज कुमार सिंह, शंकरी सिंह, रमा शंकर त्रिपाठी, के.एन. सिंह, मनोज सिंह, गंगा राम अंबेडकर, आशु शुक्ला, सुभास पासी, भुवनेंद्र सिंह ‘मुन्ना’ एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।