HomeDaily Newsनोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह की सख्ती, थाना...

नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह की सख्ती, थाना फेस-3 प्रभारी समेत दो निलंबित

नोएडा: पुलिस कमिश्नर के नेतृत्व में नोएडा पुलिस ने एक बड़ी और सख्त कार्रवाई करते हुए थाना फेस-3 के प्रभारी पुनीत कुमार और दारोगा प्रीति गुप्ता को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई एक संवेदनशील मामले में समय पर मुकदमा दर्ज न करने और उचित पुलिस कार्रवाई में लापरवाही बरतने के आरोप में की गई है।

दरअसल, मामला एक युवती से जुड़ा है, जिसमें आरोपी ने अपनी पहचान छिपाकर उससे संबंध बनाए और बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। आरोप है कि आरोपी ने युवती से पैसे और ज्वेलरी भी ऐंठी, लेकिन इतनी गंभीर शिकायत के बावजूद स्थानीय पुलिस ने समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कड़ा रुख अपनाया और संबंधित थाना प्रभारी व दारोगा को निलंबित कर दिया। साथ ही, पूरे प्रकरण में डीसीपी सेंट्रल नोएडा से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।

इसके अलावा, एसीपी-1 उमेश यादव के खिलाफ प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है, जबकि मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच एडीसीपी नोएडा को सौंपी गई है।

नोएडा पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट संदेश गया है कि संवेदनशील मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस कमिश्नर की इस सख्ती से न सिर्फ विभाग में जवाबदेही बढ़ी है, बल्कि आम जनता के बीच पुलिस की विश्वसनीयता भी मजबूत हुई है।

यह कार्रवाई नोएडा पुलिस की सक्रिय कार्यशैली और जवाबदेही का बड़ा उदाहरण है, जो यह दर्शाती है कि कानून व्यवस्था को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments