HomeDaily Newsदीपोत्सव-2024: विदेशी कलाकारों के मंचन ने मोहा मन

दीपोत्सव-2024: विदेशी कलाकारों के मंचन ने मोहा मन

TRUenewsup
  • श्रीराम पर आधारित विश्व की अनूठी सांस्कृतिक कलाओं की साक्षी बनी अयोध्या नगरी
  • दीपोत्सव 2024 में म्यांमार, इंडोनेशिया, कंबोडिया और मलेशिया के कलाकारों ने रामलीला के विभिन्न प्रसंगों का किया मंचन
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कलाकारों का उत्साहवर्धन करने के लिए स्वयं देररात तक सभी कार्यक्रमों में रहे मौजूद
  • रामलीला और विशिष्ट नृत्यकलाओं ने सभी को किया मंत्रमुग्ध, देश के विभिन्न राज्यों के कलाकारों ने भी दी प्रस्तुतियां
  • महिला शक्ति को समर्पित प्रख्यात कोरियोग्राफर मैत्रेयी पहाड़ी के ग्रुप की अनूठी प्रस्तुति को मिली खूब सराहना

अयोध्या/लखनऊ, 30 अक्तूबर2024: दीपोत्सव-2024 के भव्य आयोजन में बुधवार शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामकथा पार्क में श्रीराम के जीवन प्रसंगों से जुड़ी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया। उन्होंने भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों को प्रस्तुत करने के लिए म्यांमार, मलेशिया, इंडोनेशिया, कंबोडिया और भारत के विभिन्न हिस्सों से आए कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री तालियां बजाकर और हाथ हिलाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाते दिखे।

वहीं इस मौके पर प्रख्यात कोरियोग्राफर मैत्रेयी पहाड़ी के समूह ने नारी शक्ति को प्रदार्शित करते हुए अविस्मरणीय प्रस्तुति दी, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया। इसके अलावा प्रीती सिंह और उनके साथियों ने भगवान श्रीराम के जीवन के नौ विशेष प्रयासों पर आधारित उत्कृष्ट नृत्य कलाओं की प्रस्तुति दी।

सांस्कृतिक आयोजन में अयोध्या के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, जगद्गुरु राम दिनेशाचार्य जी महाराज, विधायक वेदप्रकाश गुप्त, अमित सिंह चौहान और अभय सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments