
लखनऊ: प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय 09 सितम्बर 2024, सोमवार की रात्रि प्रयागराज के सर्किट हाउस में पहुंचेंगे। इस दौरान, वे प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ जनपद प्रयागराज के प्रमुख विश्वविद्यालयों के दीक्षान्त समारोहों में शामिल होंगे।
10 सितम्बर 2024 (मंगलवार) को मंत्री उपाध्याय सुबह 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक प्रो० राजेन्द्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षान्त समारोह में भाग लेंगे।
इसके बाद, 11 सितम्बर 2024 (बुधवार) को वे सुबह 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक उ०प्र० राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय के 19वें दीक्षान्त समारोह में शामिल होंगेसमारोहों के समापन के बाद, योगेन्द्र उपाध्याय शाम को लखनऊ लौटेंगे।