HomeDaily Newsदिवाली से पहले फिर मनरेगा के तहत सामग्री मद में जनपदों को...

दिवाली से पहले फिर मनरेगा के तहत सामग्री मद में जनपदों को मिले 200 करोड़

truenewsup
  • सामग्री मद हेतु राज्य स्तर से जनपदों को अवमुक्त हुई धनराशि
  • दिवाली पर मनरेगा तकनीकी सहायकों को मिलेगा मानदेय और ई0पी0एफ
  • तकनीकी सहायक के साथ-साथ कुशल और अर्धकुशल श्रमिकों का भी किया जाएगा भुगतान

लखनऊ:25 अक्टूबर 2024: महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत निर्माण सामग्री आपूर्तिकर्ता एजेंसियों , तकनीकी सहायकों, कुशल/अर्द्धकुशल श्रमिकों के लिए दीपावली त्योहार से पहले अच्छी खबर है। इन लोगों के बकाये का जल्द ही भुगतान होगा। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर इस हेतु 200 करोड़ की धनराशि जिलों को भेजु गयी है। उप मुख्यमंत्री ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार नियमानुसार इसका व्यय/ देयों का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उप मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश सरकार श्रमिकों के साथ-साथ निर्माण सामग्री आपूर्तिकर्ता फर्मों के हितों की रक्षा के लिए भी लगातार काम कर रही है। श्रमिकों की मजदूरी हो या निर्माण सामग्री आपूर्तिकर्ता एजेंसी सभी भी योजनांतर्गत ससमय भुगतान किया जाए, यह सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं।

उप मुख्यमंत्री के निर्देश पर दिवाली के त्योहार से पहले एक बार फिर से जनपदों को सामग्री मद में पैसा भेजा गया है। इस धनराशि के जारी होने से बकायेदारी भी दूर होगी। राज्य स्तर से जनपदों को 200 करोड़ की धनराशि निर्गत कर दी गई है। जल्द ही निर्माण सामग्री आपूर्तिकर्ता एजेंसियों के बकाये का भुगतान किया जाएगा। जनपदों को 100 करोड़ की धनराशि से कुशल/अर्धकुशल एवं सामग्री मद के धनराशि 1.50 लाख तक की सीमा के एफ0टी0ओ0 किया गया। इसके अतिरिक्त 100 करोड़ की धनराशि से केवल मनरेगा योजनांतर्गत कार्यरत तकनीकी सहायकों के मानदेय एवं ई0पी0एफ0 तथा कुशल/अर्धकुशल का भुगतान किया गया। जानकारी दे दें कि हाल में ही 1240.90 करोड़ रुपये की धनराशि सामग्री मद के भुगतान हेतु राज्य स्तर से जनपदों को अवमुक्त की गई थी।

आयुक्त, ग्राम्य विकास जी0एस0 प्रियदर्शी द्वारा अवगत कराया गया कि सामग्री मद में 200 करोड़ की धनराशि के भुगतान की कार्यवाही करने हेतु कार्यक्रम अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया था। 25 अक्टूबर 2024 को निर्धारित समयानुसार जनपदों को धनराशि अवमुक्त कर दी गई ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments