HomeDaily Newsखाद वितरण में पारदर्शिता के लिए कृषि मंत्री ने किया लखनऊ के...

खाद वितरण में पारदर्शिता के लिए कृषि मंत्री ने किया लखनऊ के मोहनलालगंज के खाद केंद्रों का औचक निरीक्षण, किसानों को मिला भरोसा

truenewsup
  • कृषि मंत्री ने खाद आपूर्ति की निगरानी के लिए लखनऊ के केंद्रों का दौरा किया।
  • किसानों को भरोसा दिलाया कि खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
  • अधिकारियों को नियमित निगरानी और सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

लखनऊ, 13 नवंबर 2024 – प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बुधवार को लखनऊ जनपद के विभिन्न खाद विक्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। यह दौरा किसानों को खाद की आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा के लिए किया गया था।

प्रदेश के कृषि मंत्री श्री शाही ने साधन सहकारी समिति मलौली गोसाईगंज और साधन सहकारी समिति शिवलर, गोसाईगंज का दौरा कर भंडारण की स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों से बातचीत करते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि प्रदेश में खाद की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है और अनावश्यक भंडारण की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे निगरानी बढ़ाएं और सुनिश्चित करें कि हर किसान को बिना परेशानी के खाद उपलब्ध हो।

इस औचक निरीक्षण के दौरान संयुक्त निदेशक अनिल पाठक और उपनिदेशक अनिल यादव भी मौजूद रहे। यह कदम किसानों की समस्याओं को दूर करने और खाद की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

बुद्धवार को मोहनलालगंज के सिसेंडी गांव में खाद की भारी कमी के कारण किसानों में गहरा रोष देखा गया। किसानों का आरोप है कि साधन सहकारी समिति में किसानों की जरूरत के मुताबिक स्टॉक नहीं था, जिससे वितरण असंभव हो गया। हालात इतने गंभीर हो गए कि सचिव और अन्य कर्मचारी वितरण स्थल से पलायन कर गए, जिससे किसानों की भीड़ में आक्रोश बढ़ गया। किसान यूनियन भानु गुट के युवा जिला अध्यक्ष ने भी स्थिति का निरीक्षण किया और किसानों की समस्याओं पर ध्यान आकर्षित किया। किसानों का कहना है कि सचिव अपने परिचितों को पहले खाद वितरित कर देते हैं और शेष लोगों को ‘खाद खत्म हो गई’ कहकर लौटा देते हैं।

कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही को इन हालात की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने साधन सहकारी समितियों में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करें और वितरण में पारदर्शिता लाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments