
भारत के प्रमुख फुटवियर ब्रांड रेड चीफ़ ने अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ अपनी नई ब्रांड फिल्म और कैंपेन को लॉन्च किया। इस मौके पर कंपनी ने ‘नो शॉर्टकट्स’ की अपनी नई ब्रांड फिलॉसफी भी पेश की, जो मेहनत, धैर्य और निरंतरता पर जोर देती है। कंपनी के अनुसार, यह कैंपेन शॉर्टकट्स की सोच को चुनौती देता है और यह संदेश देता है कि किसी भी मंजिल तक पहुंचने के लिए समय, मेहनत और हिम्मत जरूरी होती है। रेड चीफ़ अपने प्रोडक्ट को सिर्फ फुटवियर के रूप में नहीं, बल्कि हर कदम पर साथ निभाने वाले भरोसेमंद साथी के तौर पर पेश करता है।
Link: https://www.youtube.com/watch?v=ejHSCdz0vQY
लेयन ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर, श्री मनोज ज्ञानचंदानी ने कहा कि, “यह कैंपेन रेड चीफ़ की ब्रांड यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि पिछले 28 वर्षों से कंपनी अपने प्रोडक्ट्स और ब्रांड को विकसित करने में ‘नो शॉर्टकट्स’ की फिलॉसफी पर लगातार काम करती रही है, जिसकी झलक उसके डिजाइन, मटेरियल चयन और कारीगरी में साफ दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि, “कंपनी हर प्रोडक्ट को आराम, स्टाइल और लंबे समय तक बेहतर प्रदर्शन को ध्यान में रखकर तैयार करती है। आसान या तेज रास्ता अपनाने के बजाय रेड चीफ़ ने हमेशा ऐसी प्रक्रियाओं को प्राथमिकता दी है, जो गुणवत्ता और भरोसे को सुनिश्चित करती हैं।
लेयन ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, पार्थ ज्ञानचंदानी ने कहा कि, “रेड चीफ़ ने क्वालिटी और कंफर्ट वाले फुटवियर में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। यह नया कैंपेन ब्रांड को सिर्फ फुटवियर तक सीमित नहीं रखता, बल्कि उसे एक नई लाइफस्टाइल से जोड़ता है। इसके जरिए कंपनी मेट्रो से लेकर टियर-1, टियर-2 और टियर-3 शहरों के युवा और स्टाइल पसंद करने वाले ग्राहकों से अपना जुड़ाव और मजबूत करना चाहती है। उन्होंने बताया कि, “इस कैंपेन में कंपनी अपने नए स्पोर्ट्स शूज और स्नीकर्स कैटेगरी पर भी खास फोकस कर रही है। साथ ही आने वाले समय में लगातार कई और कैंपेन लाने की तैयारी है, जिनमें ब्रांड के लेदर फॉर्मल और कैजुअल प्रोडक्ट्स को भी दिखाया जाएगा।“
रेड चीफ़ के सीनियर जनरल मैनेजर- मार्केटिंग, राहुल शर्मा ने कहा कि, “इस कैंपेन को अब डिजिटल, टीवी, प्रिंट, आउटडोर और ग्राउंड एक्टिविटी के जरिए हर प्लेटफॉर्म पर प्रमोट किया जाएगा, ताकि देशभर के प्रमुख बाजारों में इसकी पहुंच बढ़ सके।“ उन्होंने कहा कि, “इस नए ब्रांड फिल्म के साथ रेड चीफ़ फुटवियर बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर रहा है। कंपनी खुद को सिर्फ एक भरोसेमंद फुटवियर ब्रांड नहीं, बल्कि ऐसे लोगों के लिए लाइफस्टाइल ब्रांड के रूप में पेश कर रही है, जो आत्मविश्वास, आराम और स्टाइल के साथ अपनी राह चुनते हैं।“


































