HomeLucknowहर बूथ से भारत निर्माण की प्रेरणा: सरोजनीनगर में मंडल पदाधिकारी सम्मेलन...

हर बूथ से भारत निर्माण की प्रेरणा: सरोजनीनगर में मंडल पदाधिकारी सम्मेलन में बोले विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह, “संगठन और विकास की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की संयुक्त शक्ति से संभव”

हर बूथ से भारत निर्माण की प्रेरणा: सरोजनीनगर में मंडल पदाधिकारी सम्मेलन में बोले विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह, “संगठन और विकास की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की संयुक्त शक्ति से संभव”
  • सरोजनीनगर में खुशहालगंज मंडल पदाधिकारी सम्मेलन का भव्य आयोजन हुआ।
  • विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कार्यकर्ताओं को संगठन और विकास की दोहरी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।
  • 1459 ग्रामीण सड़कों के निर्माण से क्षेत्र में व्यापार, शिक्षा और आवागमन को मिली नई रफ्तार।
  • तारा शक्ति रसोई व डिजिटल केंद्रों से हज़ारों महिलाओं व युवाओं को मिला नया जीवन।
  • 11 मई को ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्रोजेक्ट का उद्घाटन, सरोजनीनगर को रक्षा क्षेत्र में मिलेगी ऐतिहासिक पहचान।

लखनऊ, 5 मई | संवाददाता – True News Up: सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने मंगलवार को खुशहालगंज मंडल में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के मंडल पदाधिकारी सम्मेलन को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन और विकास की साझा जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। मवई चौराहा स्थित मधुर मिलन गेस्ट हाउस में आयोजित इस सम्मेलन में भाजपा के सभी मोर्चों के पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Table of Contents

संगठन और सेवा की भावना से प्रेरित होकर हर बूथ पर मजबूत उपस्थिति का संकल्प

विधायक डॉ. सिंह ने सम्मेलन में कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं और हर बूथ से भारत निर्माण की प्रेरणा लेनी होगी। उन्होंने कहा, “हमारा कार्य सिर्फ चुनाव जीतना नहीं, बल्कि समाज का सशक्तिकरण करना है। संगठन और सेवा, दोनों को साथ लेकर चलने से ही ‘विकसित भारत – सशक्त भारत’ का सपना साकार होगा।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे जनता से सतत संवाद रखें और योजनाओं की सही जानकारी देकर विपक्ष के दुष्प्रचार का प्रभाव निष्प्रभावी करें।

सरोजनीनगर को दिलाई राष्ट्रीय पहचान, महिलाएं, युवा और किसान बने विकास के केंद्र: डॉ. राजेश्वर सिंह ने अपने संबोधन में सरोजनीनगर में चलाई जा रही फ्लैगशिप सीएसआर योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि तारा शक्ति योजना के तहत अब तक 152 केंद्र खोले गए हैं, जिनमें 3000 से अधिक महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया गया है। इसी प्रकार तारा शक्ति रसोई से प्रतिदिन 4000 लोगों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

रण बहादुर सिंह डिजिटल शिक्षा केंद्रों के माध्यम से 13 स्थानों पर युवाओं को डिजिटल स्किल्स की ट्रेनिंग दी जा रही है। उन्होंने बताया कि ये योजनाएं सरोजनीनगर को न केवल प्रदेश बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान दे रही हैं।

11 मई को होगा ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्रोजेक्ट का उद्घाटन: डॉ. सिंह ने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि 11 मई को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भटगांव में ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्रोजेक्ट एवं डिफेंस नोड का उद्घाटन करेंगे। यह परियोजना सरोजनीनगर के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है, जो रोजगार और तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में नए द्वार खोलेगी।
₹4973 करोड़ से बदली ग्रामीण सड़कों की तस्वीर: विधायक ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में कुल 1459 ग्रामीण सड़कों का सुदृढ़ीकरण, नवीनीकरण व चौड़ीकरण कार्य ₹4973 करोड़ की लागत से पूरा किया गया है। इसके चलते ग्रामीणों को सुगम आवागमन, व्यापार में वृद्धि और शिक्षा तक सहज पहुंच मिली है।

प्रमुख विकास परियोजनाएं:

  • ₹183.95 करोड़ से तीन ग्रामीण हाट बाजार
  • ₹117 करोड़ से 61 ग्राम पंचायतों में नल से जल परियोजना
  • ₹13.52 करोड़ से लतीफनगर में गर्ल्स डिग्री कॉलेज का निर्माण
  • ₹45 करोड़ से कूड़ा निस्तारण संयंत्र की क्षमता वृद्धि
  • चकौली में विदेशी भाषा विश्वविद्यालय की स्थापना
  • नादरगंज इंडस्ट्रियल एरिया में AI सिटी की आधारशिला
  • अमौसी में ₹192 करोड़ से विश्वस्तरीय शूटिंग रेंज
  • सुल्तानपुर रोड के निकट 360 एकड़ में आधुनिक IT सिटी

डॉ. सिंह ने बताया कि सरोजनीनगर में अब 45 मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन हो रहा है। 1200 से अधिक सोलर स्ट्रीट लाइट्स और कई सोलर ट्री भी लगाए जा चुके हैं।

भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था: विधायक ने कहा कि भारत आज 4.187 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के साथ जापान को पीछे छोड़कर चौथे स्थान पर पहुंच गया है। विदेशी निवेश, गोल्ड रिजर्व, और आत्मनिर्भर भारत जैसी नीतियों के चलते भारत वैश्विक शक्ति के रूप में उभर रहा है। उन्होंने जोर देते हुए कहा, “राष्ट्रीय एकता ही राष्ट्रीय अखंडता का आधार है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संदेश स्पष्ट है: बटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे।”

देश की सुरक्षा पर स्पष्ट और कठोर रुख

डॉ. सिंह ने उरी और पुलवामा हमले का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत ने दोनों घटनाओं का मुंहतोड़ जवाब दिया और अब पहलगाम की घटना पर भी जवाब तय है। उन्होंने कहा कि भारत अब आतंकवाद पर कठोर रुख अपनाता है और राष्ट्रहित सर्वोपरि है।

कार्यकर्ताओं को उपलब्ध कराई गई विकास कार्यों की विवरणिका: सम्मेलन में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को सरोजनीनगर में हुए विकास कार्यों की विवरणिका (पैम्फलेट) प्रदान की गई। इसका उद्देश्य कार्यकर्ताओं को तथ्यों से लैस कर उन्हें जागरूक बनाना था ताकि वे जनता को सही जानकारी दे सकें।

भाजपा जिलाध्यक्ष विजय मौर्य ने कहा, “सरकार की योजनाओं के बारे में विपक्ष द्वारा फैलाई जा रही भ्रांतियों का जवाब कार्यकर्ता तब ही दे सकते हैं, जब उन्हें सटीक जानकारी हो। डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा विवरणिका प्रदान करना सराहनीय कदम है।”

सम्मेलन में मौजूद रहे कई वरिष्ठ पदाधिकारी

सम्मेलन के दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष आशीष द्विवेदी, पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी भारत मौर्या, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुनेन्द्र सिंह श्यामू, पूर्व जिला महामंत्री राजेन्द्र सिंह राजू, संजय सिंह, मुकेश सिंह, बाल कृष्ण द्विवेदी, गंगा राम भारती, रमा शंकर त्रिपाठी, शंकरी सिंह, राजेश सिंह चौहान, शिव बक्श सिंह, मनीष द्विवेदी, रागिनी कटारिया, दिनेश गुप्ता धर्मवीर यादव, धर्मेन्द्र सिंह, रश्मि गुप्ता, दल बहादुर सिंह, सुभाष मौर्या, महेंद्र सिंह तथा मंडल के सभी बूथ अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक, शक्ति केंद्र संयोजक, मंडल मोर्चों के पदाधिकारी व अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments