HomeDaily Newsसरोजनीनगर विधानसभा में भाजपा लखनऊ के नवनिर्वाचित नेतृत्व का भव्य स्वागत, 2027...

सरोजनीनगर विधानसभा में भाजपा लखनऊ के नवनिर्वाचित नेतृत्व का भव्य स्वागत, 2027 चुनाव की तैयारियों को गति, विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने नए जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष का किया सम्मान

भाजपा लखनऊ के नवनिर्वाचित नेतृत्व का भव्य स्वागत, 2027 चुनाव की तैयारियों को गति, सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने नए जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष का किया सम्मान
  • भाजपा लखनऊ के नए जिलाध्यक्ष विजय मौर्या और महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी का भव्य स्वागत।
  • डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा – “2027 चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत से जीतेगी।”
  • योगी सरकार की उपलब्धियों को याद करते हुए कहा – “UP अब 27 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था वाला राज्य।”
  • एमएलसी रामचंद्र प्रदान ने डॉ. सिंह की तारीफ करते हुए कहा – “सरोजनीनगर अब प्रदेश का अग्रणी क्षेत्र।”
  • नए नेतृत्व ने संकल्प लिया – “संगठन को मजबूत कर जनता का विश्वास जीतेंगे।

लखनऊ, 26 मार्च 2025: सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के आवास पर बुधवार को लखनऊ भाजपा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष विजय मौर्या और महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के स्वागत के लिए एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधायक ने दोनों नेताओं को स्मृति चिन्हअंग वस्त्र भेंटकर उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

शिक्षित व समर्पित नेतृत्व को मिली जिम्मेदारी

इस दौरान उपस्थित सभा को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने बताया की आज लखनऊ भाजपा के जिलाध्यक्ष विजय मौर्या ने बूथ अध्यक्ष से लेकर जिला अध्यक्ष पद तक की यात्रा तय की है। नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष ने पत्रिकारिता में एमए किया है, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने मंडल उपाध्यक्ष से लेकर लगातार 2 बार महानगर अध्यक्ष पद को सुशोभित किया है। आनंद द्विवेदी ने एम्एससी और बी एड की पढाई की है। राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व ने लखनऊ को शिक्षित, समर्पित नेतृत्व प्रदान किया है। डॉ. सिंह ने पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि इसी समर्पित नेतृत्व में लखनऊ भाजपा 2027 के निर्णायक चुनाव में प्रचंड जीत दर्ज करेगी।

विधायक डॉ, सिंह ने योगी सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी का उतरोत्तर विकास हो रहा है। आज उत्तर प्रदेश सबसे तेजी से बढती अर्थव्यवस्था है, आज उत्तर प्रदेश 27 लाख करोड़ की जीडीपी ग्रोथ वाला राज्य है, युवाओं को निष्पक्ष भाव से नौकरियां मिल रही हैं। आज उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था देश में अग्रणी है, यूपी का इंफ्रास्ट्रक्चर देश में पहले स्थान पर है, बिजली पानी जैसी समस्यों का कोई वजूद नहीं रहा, ये सरकार युवाओं के स्वर्णिम भविष्य को समर्पित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए विधायक ने कहा हिन्दुस्तान आज नयी ऊँचाइयों को छू रहा है। देश 11वीं से 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है

‘विजय और आनंद’ के नेतृत्व में 2027 में भाजपा की प्रचंड जीत होगी”

डॉ. सिंह ने कहा कि इस युवा और ऊर्जावान टीम के नेतृत्व में लखनऊ भाजपा 2027 के विधानसभा चुनाव में ‘विजय और आनंद’ (Vijay-Anand) का नया कीर्तिमान स्थापित करेगी। उन्होंने कहा, “यह नेतृत्व संगठन को मजबूत करेगा और जनता के बीच भाजपा का विश्वास और बढ़ाएगा।”

योगी सरकार की उपलब्धियों को किया याद

विधायक ने योगी सरकार के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा:

  • उत्तर प्रदेश आज 27 लाख करोड़ की GDP वाला राज्य बन चुका है।
  • युवाओं को निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया से नौकरियां मिल रही हैं।
  • कानून-व्यवस्था देश में अग्रणी, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में पहले स्थान पर।
  • बिजली-पानी जैसी समस्याएं अब इतिहास बन चुकी हैं।

“मोदी-योगी के नेतृत्व में भारत और UP नई ऊंचाइयों पर”

डॉ. सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि भारत 11वीं से दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। उन्होंने कहा, “जिस तरह योगी जी ने UP को विकास के पथ पर आगे बढ़ाया, उसी तरह भाजपा लखनऊ भी नए लक्ष्यों को हासिल करेगी।”

एमएलसी रामचंद्र प्रदान ने डॉ. राजेश्वर सिंह की तारीफ की

समारोह में उपस्थित एमएलसी रामचंद्र प्रदान ने कहा कि डॉ. सिंह ने सरोजनीनगर को पूरे प्रदेश में अग्रणी विधानसभा क्षेत्र बना दिया है। उन्होंने कहा, “जिस तरह योगी जी ने UP को बदला, वैसे ही डॉ. सिंह ने सरोजनीनगर में विकास की नई मिसाल कायम की है।”

नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष विजय मौर्य ने बयां किया संघर्ष, तो वहीं महानगर अध्यक्ष ने गिनाईं डॉ. सिंह की उपलब्धियां

भाजपा लखनऊ के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष विजय मौर्य ने बताया उन्होंने बूथ अध्यक्ष से जिला अध्यक्ष तक की दूरी तय की है, ये उपलब्धि केवल भाजपा में ही संभव है। लगातार दूसरी बार लखनऊ भाजपा महानगर अध्यक्ष बने आनंद द्विवेदी ने कहा कि सरोजनी नगर में एक ओर जहाँ विकास हुआ वहीं सबसे ज्यादा सक्रिय सदस्य बनें हैं, विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह स्वयं विकास से लेकर संगठन के सभी कार्यों के लिए हमेशा समर्पित रहते हैं।

नवनिर्वाचित नेताओं ने जताया आभार
  • विजय मौर्या ने कहा कि बूथ स्तर से जिलाध्यक्ष बनना केवल भाजपा में ही संभव है।
  • आनंद द्विवेदी ने डॉ. सिंह के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि सरोजनीनगर में सबसे ज्यादा सक्रिय कार्यकर्ता हैं।
समारोह में उपस्थित प्रमुख लोग

इस अवसर पर पूर्व सांसद रीना चौधरी, पूर्व मंत्री वीरेंद्र तिवारी, ब्लॉक प्रमुख सुनील रावत, मंडल अध्यक्ष शिवशंकर विश्वकर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। विधायक ने सभी अतिथियों के लिए रात्रि भोज का आयोजन भी किया।

#BJP #Lucknow #DrRajeshwarSingh #VijayMourya #AnandDwivedi #YogiAdityanath #UPDevelopment #Election2027

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments