HomeLucknowलखनऊ: सिटी मॉन्टेसरी स्कूल की 9 वर्षीय छात्रा को ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ...

लखनऊ: सिटी मॉन्टेसरी स्कूल की 9 वर्षीय छात्रा को ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस’ सम्मान, वजह जानकार आपको भी होगी प्रसन्नता

सी.एम.एस. की 9 वर्षीय छात्रा को ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस’ सम्मान, वजह जानकार आपको भी होगी प्रसन्नता
  • सिटी मॉन्टेसरी स्कूल, अलीगंज द्वितीय कैंपस की 9 वर्षीय छात्रा आर्यमा शुक्ला को ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस’ से नवाजा गया।
  • आर्यमा ने मात्र 2 घंटे 10 मिनट में संपूर्ण श्रीमद्भगवद्गीता का सस्वर गायन कर विश्व रिकॉर्ड बनाया।
  • सम्मान समारोह में विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति से ‘सर्वधर्म समभाव’ की भावना प्रबल हुई।
  • आर्यमा को श्रीमद्भगवद्गीता के 700 श्लोक, श्री राम सहस्त्रनाम, शिव तांडव, और अन्य श्लोक कंठस्थ हैं।
  • सी.एम.एस. संस्थापिका और प्रधानाचार्या ने आर्यमा को प्रेरणा स्रोत बताते हुए उसकी उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।

लखनऊ, 26 दिसंबर: सिटी मॉन्टेसरी स्कूल, अलीगंज द्वितीय कैंपस की नौ वर्षीय छात्रा आर्यमा शुक्ला ने अपनी अद्वितीय स्मरणशक्ति और धर्मग्रंथों के गहरे ज्ञान से सभी को प्रभावित करते हुए ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस’ सम्मान प्राप्त किया। इस उपलब्धि ने लखनऊ का नाम वैश्विक स्तर पर रोशन किया है। विदित हो कि बहुमुखी प्रतिभा की धनी 9 वर्षीय सी.एम.एस. छात्रा आर्यमा शुक्ला ने संस्कृत भाषा के ज्ञान, अद्भुद स्मरणशक्ति व धर्मग्रंथो के वाचन में प्रवीणता अर्जित कर लखनऊ का गौरव सारे विश्व में बढ़ाया है। आर्यमा ने गीता जयन्ती के अवसर पर मात्र 2 घंटे 10 मिनट में सम्पूर्ण श्रीमद्भागवत् गीता का सस्वर गायन कर एक अनूठा कीर्तिमान अपने नाम किया है। इसी अभूतपूर्व उपलब्धि हेतु आर्यमा को आज ‘वर्ल्ड रिकार्ड ऑफ एक्सीलेन्स’ से नवाजा गया।

गुरुवार को विद्यालय परिसर में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में आर्यमा शुक्ला को उसकी अद्भुद स्मरणशक्ति व धर्मग्रंथो के गहरे ज्ञान हेतु आज एक भव्य सम्मान समारोह में ‘वर्ल्ड रिकार्ड ऑफ एक्सीलेन्स’ से नवाजा गया। आज विद्यालय परिसर में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में वर्ल्ड रिकार्ड ऑफ एक्सीलेन्स, इंग्लैण्ड के प्रतिनिधि एवं भारत में वर्ल्ड रिकार्ड ऑफ एक्सीलेन्स के वाइस प्रेसीडेन्ट संजय पंजवानी एवं भारत सरकार में एजूकेटर व मेंटर शिवशंकर शुक्ला ने आर्यमा को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

सर्वधर्म समभाव का अद्भुत नजारा

इस समारोह में विभिन्न धर्मों के प्रख्यात प्रतिनिधियों की उपस्थिति ने समारोह को ‘सर्वधर्म समभाव’ की भावना से ओतप्रोत कर दिया।

  • हिंदू धर्म: अरविंद शास्त्री जी, कथा व्यास, और डॉ. अनुराग पाठक।
  • जैन धर्म: डॉ. शैलेंद्र जैन।
  • मुस्लिम धर्म: मौलाना डॉ. कल्बे सिब्तेन नूरी, कब्वे हुसैन और नजमुल हसन रिजवी।

सभी धर्मगुरुओं ने आर्यमा को आशीर्वाद देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

आर्यमा की उपलब्धियां

आर्यमा ने मात्र 2 घंटे 10 मिनट में संपूर्ण श्रीमद्भगवद्गीता का सस्वर गायन कर विश्व स्तर पर एक अद्वितीय कीर्तिमान स्थापित किया।

  • उन्हें श्रीमद्भगवद्गीता के 700 श्लोक कंठस्थ हैं।
  • अन्य धार्मिक ग्रंथों जैसे श्री राम सहस्त्रनाम, महिषासुर मर्दिनी स्तोत्रम, और शिव तांडव के श्लोकों का भी गहरा ज्ञान है।
  • आर्यमा केवल श्लोकों का पाठ नहीं करतीं, बल्कि उनके अर्थ को भी भलीभांति समझती हैं।

सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गांधी ने इस अवसर पर उपस्थित विभिन्न धर्मावलम्बियों व गणमान्य अतिथियों का हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि आर्यमा की इस उपलब्धि पर सी.एम.एस. परिवार गौरवान्वित है। आर्यमा ने कम उम्र में ही ईश्वर के प्रति अपनी आस्था व समर्पण भाव से उच्च जीवन मूल्यों व संस्कारों का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है, जो अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। डा. गांधी ने विद्यालय के शिक्षकों का भी आभार व्यक्त किया जो छात्रों की रूचियों को पहचान कर उन्हें उनकी रूचि के क्षेत्रों में बढ़ावा देने का भरपूर प्रयास कर रहे हैं।

सी.एम.एस. अलीगंज द्वितीय कैम्पस की प्रधानाचार्या श्रीमती संविदा अधिकारी ने बताया कि आर्यमा को श्रीमद्भागवत गीता के सभी 18 अध्यायों के 700 श्लोक कंठस्थ हैं। इसके अलावा, श्री राम सहस्त्रनाम, महिषासुर मर्दिनी स्त्रोतम, शिव तांडव समेत संस्कृति के बहुतेरे श्लोक भी कंठस्थ हैं। खास बात यह है कि आर्यमा मात्र इन पवित्र श्लोकों के वाचन में ही अद्भुद नहीं है अपितु उनके अर्थ की भी गहरी समझ रखती है। वास्तव में, आर्यमा छात्रों व किशोरों के लिए आध्यात्मिक उन्नति व उच्च जीवन मूल्यों की प्रेरणास्रोत के रूप में उभरी है।

आर्यमा शुक्ला की यह उपलब्धि न केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक ज्ञान की महत्ता को भी विश्व पटल पर उजागर करती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments