HomeDaily Newsयोगी सरकार के 8 साल: जन आकांक्षाओं को पूरा करने का हर...

योगी सरकार के 8 साल: जन आकांक्षाओं को पूरा करने का हर संकल्प साकार, 8 वर्षों में पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से 7.5 लाख युवाओं को नौकरी– डॉ. राजेश्वर सिंह

योगी सरकार के 8 साल: जन आकांक्षाओं को पूरा करने का हर संकल्प साकार, 8 वर्षों में पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से 7.5 लाख युवाओं को नौकरी– डॉ. राजेश्वर सिंह
  • योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 8 वर्षों में उत्तर प्रदेश ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धियाँ।
  • 7.5 लाख से अधिक युवाओं को निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ सरकारी विभागों में नौकरी।
  • 25 करोड़ प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास।
  • इज़ ऑफ डूइंग बिजनेस में यूपी 14वें स्थान से उठकर देश में दूसरे स्थान पर पहुंचा।
  • राज्य को 42 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव, जिसमें से 15 लाख करोड़ का निवेश धरातल पर।
  • 222 कुख्यात अपराधी ढेर, 20,221 इनामी बदमाश गिरफ्तार, 142 अरब रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति जब्त।
  • डॉ. राजेश्वर सिंह ने सरोजनीनगर में मेधावियों को लैपटॉप वितरित कर किया सम्मान।
  • तारा शक्ति रसोई के माध्यम से विधायक ने किया भोजन वितरण।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार के सफल 8 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पूरे प्रदेश में तीन दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘उत्कर्ष के 8 वर्ष – उन्नति पथ पर उत्तर प्रदेश’ प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। इन प्रदर्शनियों में योगी सरकार की नीतियों, विकास कार्यों और उपलब्धियों को दर्शाया गया था।

योगी सरकार के 8 वर्ष – उत्तर प्रदेश के स्वर्णिम युग की शुरुआत
  • योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने अपराधमुक्त, भ्रष्टाचारमुक्त और निवेश-समर्थक शासन मॉडल को स्थापित किया।
  • 7.5 लाख युवाओं को निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया के तहत सरकारी नौकरियाँ दी गईं।
  • अपराध और माफिया राज के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई से कानून-व्यवस्था मजबूत हुई।
  • राज्य में निवेश और व्यापार के लिए अनुकूल माहौल तैयार हुआ, जिससे उत्तर प्रदेश 42 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों का केंद्र बना।
  • डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में सरोजनीनगर विधानसभा में शिक्षा, डिजिटल सुविधाएँ और जन सेवा के कार्य तेजी से बढ़ रहे हैं।

योगी सरकार के 8 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियाँ

डॉ. राजेश्वर सिंह ने योगी सरकार के 8 वर्षों को “सशक्त, सक्षम और सर्वसमावेशी नेतृत्व” के रूप में परिभाषित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 25 करोड़ नागरिकों की आकांक्षाओं और अपेक्षाओं को पूर्ण करने का संकल्प सफलतापूर्वक सिद्ध किया है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा:

“योगी आदित्यनाथ सरकार में पारदर्शिता, निष्पक्षता और बिना किसी भेदभाव के 7.5 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी विभागों में नौकरी दी गई है। इज ऑफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग में उत्तर प्रदेश ने 14वें स्थान से छलांग लगाकर दूसरा स्थान हासिल किया है। राज्य को 42 लाख करोड़ रुपये का निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुआ, जिसमें से 15 लाख करोड़ का निवेश धरातल पर उतर चुका है।”

अपराध और भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार
  • 222 कुख्यात अपराधी मुठभेड़ों में मारे गए।
  • 20,221 इनामी बदमाश गिरफ्तार हुए।
  • 79,984 अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट लगाया गया।
  • 930 अपराधियों पर एनएसए के तहत कार्रवाई की गई।
  • 142 अरब रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति जब्त या ध्वस्त की गई।

सरोजनीनगर में जन संवाद एवं मेधावियों का सम्मान

डॉ. राजेश्वर सिंह ने पराग चौराहा, आशियाना स्थित अपने विधायक कार्यालय पर जन संवाद किया, जहां उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याएँ सुनीं और विकास से जुड़े बहुमूल्य सुझाव प्राप्त किए

उन्होंने कहा: “सरोजनीनगर की जनता के हर सुझाव को मैं बहुमूल्य मानता हूँ और हर समस्या के समाधान के लिए संकल्पबद्ध हूँ।” विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने बताया कि सरोजनीनगर क्षेत्र में डिजिटल शिक्षा केंद्रों, युवाओं के लिए सशक्तिकरण केंद्रों और मेधावियों के लिए संसाधनों की व्यवस्था पर तेजी से काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रण बहादुर सिंह डिजिटल शिक्षा एवं युवा सशक्तिकरण केंद्रों की स्थापना से क्षेत्र के छात्रों को बेहतर शिक्षा मिलेगी।

इस अवसर पर विधायक ने पाँच मेधावी छात्रों – आयुष सिंह चौहान, प्रतीका यादव, यशस्वी तिवारी, भव्या डे और कलश शुक्ला को लैपटॉप प्रदान कर सम्मानित किया

तारा शक्ति रसोई के माध्यम से गरीबों को भोजन वितरण

डॉ. राजेश्वर सिंह “तारा शक्ति निःशुल्क रसोई” के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित करते भी नजर आए। इस दौरान उन्होंने कहा कि जन सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और समाज के हर जरूरतमंद व्यक्ति तक मदद पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा

योगी सरकार के 8 वर्षों में उत्तर प्रदेश ने विकास की एक नई परिभाषा गढ़ी है और आने वाले वर्षों में यह प्रदेश को और अधिक सशक्त और समृद्ध बनाने की दिशा में आगे बढ़ेगा

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments