
- शमीम अख्तर (उप श्रमायुक्त) अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित।
- महासचिव पद पर सिद्धार्थ मोदियानी और सचिव पद पर राम अशील विजयी।
- 86 अधिकारियों ने मतदान किया, जिसमें 65 ने ऑफलाइन और 21 ने ऑनलाइन वोट दिया।
- श्रीमती सौम्या पांडेय (अपर श्रमायुक्त) ने विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
- चुनाव प्रक्रिया में कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
लखनऊ, 07 फरवरी 2025: उत्तर प्रदेश लेबर डिपार्टमेंट ऑफिसर्स एसोसिएशन का द्विवार्षिक चुनाव गोमती नगर स्थित किसान मंडी भवन में संपन्न हुआ। इस चुनाव में विभिन्न पदों के लिए अधिकारियों ने प्रतिभाग किया और निर्वाचित हुए।
चुनाव अधिकारी सैयद रिजवान अली ने जानकारी दी कि शमीम अख्तर (उप श्रमायुक्त) अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। इसके अलावा, शेर सिंह (सहायक श्रमायुक्त) को उपाध्यक्ष, निक्की नैन्सी (सहायक श्रमायुक्त) को कोषाध्यक्ष, तथा गौरव कुमार (अभियंता – वि./यॉ.), दीप्तिमान भट्ट (उप श्रमायुक्त), अनुराग मिश्र (उप श्रमायुक्त) और सियाराम (उप श्रमायुक्त) कार्यकारिणी सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए।
महासचिव और सचिव पद पर हुआ सीधा मुकाबला
महासचिव और सचिव पद के लिए प्रतिद्वंद्विता देखने को मिली। महासचिव पद के लिए हुए चुनाव में सिद्धार्थ मोदियानी (सहायक श्रमायुक्त) ने राम लखन पटेल (सहायक श्रमायुक्त) को 07 मतों से हराया, जबकि सचिव पद पर राम अशील (सहायक श्रमायुक्त) ने लाला राम (सहायक श्रमायुक्त) को 10 मतों से पराजित कर विजयी रहे।
चुनाव में 86 अधिकारियों ने लिया भाग
इस द्विवार्षिक चुनाव में कुल 86 अधिकारियों ने मतदान किया, जिसमें 65 अधिकारियों ने ऑफलाइन और 21 अधिकारियों ने ऑनलाइन वोटिंग के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
चुनाव प्रक्रिया के दौरान अपर श्रमायुक्त उत्तर प्रदेश श्रीमती सौम्या पांडेय पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने विजयी अधिकारियों को प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया।
वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति
इस अवसर पर अपर श्रमायुक्त दिलीप कुमार सिंह, सरजू राम, धर्मेंद्र कुमार सिंह, पी.के. सिंह, उप श्रमायुक्त अनुराग मिश्रा, सियाराम, राजेश मिश्रा, राकेश द्विवेदी, महेश पांडेय, बी.एम. शर्मा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
यह चुनाव उत्तर प्रदेश के श्रम विभाग में नेतृत्व के नए स्वरूप को दर्शाता है और आने वाले वर्षों में संगठन की भूमिका को और मजबूत करेगा।