
- भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने पदाधिकारी सम्मेलन में संगठन की ताकत को बताया जीत की कुंजी।
- कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा – पार्टी विचारधारा से चलती है, व्यक्ति-पूजा से नहीं।
- सरोजनीनगर में दक्षिण प्रथम मंडल सम्मेलन में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी।
- बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय रखने की दी गई प्रेरणा और रणनीतिक दिशा।
- मजबूत संगठनात्मक ढांचे को बताया ‘विकसित और विजयी भारत’ की नींव।

लखनऊ, 22 मई 2025: “मजबूत संगठन, सशक्त राष्ट्र और समर्पित कार्यकर्ता ही बनाते हैं विजयी भारत।” यही संदेश लेकर सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने दक्षिण प्रथम मंडल पदाधिकारी सम्मेलन को संबोधित किया और संगठनात्मक मजबूती के साथ जनसेवा के अपने विजन को साझा किया।

आयोजन स्थल था गौरी स्थित होटल डीवीएसआर, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं, पार्षदों और मंडल पदाधिकारियों की बड़ी मौजूदगी देखने को मिली।
डॉ. राजेश्वर सिंह का जोश और विजन: संगठन और राष्ट्र निर्माण की नई राह

डॉ. सिंह ने सम्मेलन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को न सिर्फ प्रेरित किया बल्कि उन्हें सरोजनीनगर विधानसभा में हो रहे प्रमुख विकास कार्यों से भी अवगत कराया। उन्होंने कहा, “व्यक्ति से बड़ी पार्टी और पार्टी से बड़ा देश होता है। यही भाजपा की विचारधारा है।” इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं को विकास कार्यों की विवरणिका भी वितरित की गई।
ब्रह्मोस का शौर्य अब सरोजनीनगर की पहचान
सम्मेलन में डॉ. सिंह ने बताया कि कैसे सरोजनीनगर अब भारत की रक्षा क्षमता का नया केंद्र बन रहा है। उन्होंने बताया कि ब्रह्मोस मिसाइल उत्पादन इकाई की शुरुआत सरोजनीनगर में हो चुकी है। यह वही मिसाइल है जिसने पाकिस्तान में 100 किमी अंदर तक घुसकर आतंकियों के ठिकानों को तबाह किया था। अब सरोजनीनगर में बनी ब्रह्मोस का शौर्य पूरी दुनिया देखेगी।
डिफेंस कॉरिडोर और डीआरडीओ लैब से नई उड़ान
सरोजनीनगर में डिफेंस कॉरिडोर के तहत डीआरडीओ की नई प्रयोगशाला की स्थापना हो चुकी है। इसके साथ ही अशोक लीलैंड की ईवी फैक्टरी में सालाना 2500 बसों का उत्पादन भी शुरू हो गया है। इससे क्षेत्र को औद्योगिक और रक्षा क्षेत्र में नई पहचान मिल रही है।
जनकल्याण के कार्यों में भी सरोजनीनगर सबसे आगे
- मुख्यमंत्री राहत कोष से 950 ज़रूरतमंदों को ₹18.5 करोड़ की सहायता
- बाल सेवा योजना से 550 बच्चों को लाभ
- किला मोहम्मदी ड्रेन की रिमॉडलिंग हेतु ₹200 करोड़ की स्वीकृति
- 39 लघु नालों के सुदृढ़ीकरण से जलनिकासी में सुधार
- ₹444 करोड़ की लागत से सीवर ट्रंक लाइन निर्माण
- प्रमुख तालाबों का सौंदर्यीकरण: विरूरा (₹5.25 करोड़), राधा (₹1.80 करोड़), प्रेम तालाब (₹2.13 करोड़)
शिक्षा का नया हब बनता सरोजनीनगर
डॉ. सिंह ने बताया कि सरोजनीनगर अब शिक्षा और तकनीकी प्रशिक्षण का नया केंद्र बन रहा है। क्षेत्र में पहले से ही कई प्रतिष्ठित संस्थान हैं और अब:
- लखनऊ विश्वविद्यालय का कृषि संकाय – चकौली में
- अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा विश्वविद्यालय – चकौली
- आईटीआई – नीवां
- नवीन डिग्री कॉलेज – रहीमनगर पड़ियाना
- फोरेंसिक इंस्टीट्यूट भी शीघ्र शुरू होने जा रहा है।
केवल मजबूत सरकार ही ले सकती है मजबूत फैसले
डॉ. सिंह ने पिछली सरकारों की विफलताओं को उजागर करते हुए कहा कि कांग्रेस और सपा की सरकारों में आतंकी घटनाएं होती रहीं और केवल “कड़ी निंदा” होती थी। अब प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने आतंकी घटनाओं का बदला लेना शुरू किया है। उन्होंने कहा कि अब भारत हर हमले को ‘एक्ट ऑफ वॉर’ मानकर प्रतिक्रिया देता है।
सीएम योगी के समर्पण की मिसाल
डॉ. राजेश्वर सिंह ने कोरोना काल का एक प्रेरणादायक प्रसंग साझा किया। उन्होंने बताया कि जब वे खुद अस्पताल में भर्ती थे, तब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें फोन कर हालचाल लिया, हालांकि वे स्वयं कोरोना पॉजिटिव थे। जब डॉ. सिंह ने उन्हें अस्पताल जाने की सलाह दी, तो मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं अगर भर्ती हो गया, तो जनता और कोरोना वॉरियर्स का मनोबल गिरेगा। मैं घर पर रहकर ही ठीक हो जाऊंगा।”
आनंद द्विवेदी बोले – पार्टी व्यक्ति से बड़ी और देश सबसे बड़ा
लखनऊ भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि डॉ. राजेश्वर सिंह जैसे जनप्रतिनिधि संगठन को मजबूती देने के साथ हर वर्ग का ध्यान रखते हैं। उन्होंने तारा शक्ति केंद्र और निःशुल्क भोजन योजना ‘तारा शक्ति रसोई’ की सराहना की और सरोजनीनगर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के ऐतिहासिक स्वागत के लिए टीम को बधाई दी।