HomeHEALTHइन 5 खास चीजों से हनी सिंह ने घटाया अपना 17 किलो...

इन 5 खास चीजों से हनी सिंह ने घटाया अपना 17 किलो वजन, पेट की चर्बी तेजी से हुई कम

खराब लाइफस्टाइल और गलतपान के कारण कई बीमारियों के साथ ही वजन बढ़ जाता है। जब एक बार वजन बढ़ जाएं तो उसे घटाना काफी मुश्किल हो जाता है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो डेडिकेशन, डिसिप्लिन, पेशेंस और सही गाइडेंस काफी जरुरी है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं कि इसका सबसे बड़ा उदाहरण रैपर यो यो हनी सिंह है। हनी सिंह ने केवल एक महीने में 17 किलों वजन कम किया है। यह देखकर सभी फैंस हैरान हो गए है। हनी सिंह ने 95 किलो से 77 किलो तक का सफर तय किया।

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, हनी सिंह के फिटनेस कोच अरुण कुमार ने उनके वेट लॉस के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि सही डाइट, प्लान, कड़ी एक्सरसाइज और एक खास ग्रीन जूस ने हनी सिंह के वेट लॉस के लिए सबसे बढ़िया है। 

वजन घटाने के लिए ग्रीन जूस कैसे बनाएं

इस ड्रिंक को बनाना बेहद आसान होता है। फिटनेस कोच ने बताया है कि डिटॉक्स ड्रिंक शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। इसको बनाने के लिए आपको चुकंदर, खीरा, आंवला, गाजर और धनिया पत्ते की जरुरत पड़ती है। इस जूस को खाली पेट पीना लाभदायक होता है।

यह जूस कैसे कम करता है

– चुकंदर- एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, साथ ही ब्लड फ्लों बढ़ाता है और शरीर को एनर्जिटक बनाता है।

– आंवला- विटामिन सी का सबसे ज्यादा स्रोत पाया जाता है और चर्बी को भी कम करता है।

– खीरा- शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए और टॉक्सिंस को बाहर निकालता है।

– गाजर- पाचन स्वास्थ्य में सुधार करता है और जरुरी विटामिन प्रदान करता है।

– धनिया पत्तियां- मेटाबॉलिज्म को तेज करता है जिससे पाचन दुरुस्त रहता है।

हनी सिंह का डाइट प्लान

– ब्रेकफास्ट: एक गिलास ग्रीन डिटॉक्स जूस और मिक्स वेजिटेबल पल्प

– लंच: उबला हुआ चिकन और चावल ( क्योंकि प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट का संतुलन बनाए रखें)

– शाम का स्नैक: एक कटोरा सब्जी का सूप या उबला हुआ चिकन

– डिनर: हरी सब्जियां या सूप का सेवन

– प्रोसेस्ड फूड, शुगर और शराब से हनी सिंह ने दूरी बना ली थी

हनी सिंह का वर्कआउट

 – हाई-इंटेंसिटी वर्कआउट रुटीन- केवल डाइट से ही वजन कम नहीं होता। इसके लिए अपनी डाइट के साथ एक इंटेंस वर्कआउट प्लान भी फॉलो करें।

– स्ट्रेंथ ट्रेनिंग- मांसपेशियों को मजबूत बनाने और चर्बी घटाने के लिए।

– कार्डियो- कैलोरी बर्न करने और स्टैमिना बढ़ाने के लिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments