HomeMahakumbh- 2025आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिले केशव प्रसाद मौर्य, महाकुंभ 2025 में...

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिले केशव प्रसाद मौर्य, महाकुंभ 2025 में सम्मिलित होने का दिया निमंत्रण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिले केशव प्रसाद मौर्य, महाकुंभ 2025 में सम्मिलित होने का दिया निमंत्रण
  • उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को महाकुंभ 2025 में सम्मिलित होने का निमंत्रण दिया।
  • विजयवाड़ा में आयोजित बैठक और रोड शो के माध्यम से महाकुंभ की महत्ता पर प्रकाश डाला।
  • अमरावती के अमरलिंगेश्वर स्वामी मंदिर और बुद्ध स्तूप का दर्शन कर भारतीय सांस्कृतिक विरासत को सराहा।
  • विजयवाड़ा के कनक दुर्गा मंदिर में माता दुर्गा की पूजा कर प्रदेश के सर्वमंगल की कामना की।
  • सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर सेना के बलिदान और सेवाओं को नमन करते हुए देशवासियों से सम्मान व्यक्त करने की अपील की।

    लखनऊ, 7 दिसंबर 2024: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को विजयवाड़ा में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री को प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाकुंभ-2025 में सम्मिलित होने का औपचारिक निमंत्रण दिया। महाकुंभ के महत्व पर चर्चा करते हुए उन्होंने इसे भारतीय संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना का अनूठा संगम बताया।

    उप मुख्यमंत्री ने विजयवाड़ा पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री वाई. एस. चौधरी (सुजाना चौधरी) से भी उनके आवास पर भेंट की। उन्होंने महाकुंभ की भव्यता और उसकी महत्ता को साझा करते हुए आंध्र प्रदेश के लोगों से इस आयोजन में भाग लेने की अपील की। इसके अलावा, उप मुख्यमंत्री ने वहां के नागरिकों के साथ रोड शो करते हुए महाकुंभ में सम्मिलित होने का आह्वान किया।

    विजयवाड़ा में आयोजित एक बैठक के दौरान उप मुख्यमंत्री ने यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री और वर्तमान विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह के साथ जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि महाकुंभ 2025 में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए उच्च स्तरीय सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। अलग-अलग भारतीय भाषाओं और छह विदेशी भाषाओं में साइनेज लगाकर आगंतुकों को आसान नेविगेशन की सुविधा दी जाएगी।

    आंध्र प्रदेश प्रवास के दौरान उप मुख्यमंत्री ने अमरावती स्थित अमरलिंगेश्वर स्वामी मंदिर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और देश-प्रदेश के कल्याण की प्रार्थना की। इसके बाद उन्होंने भगवान बुद्ध के प्राचीन स्तूप और उनकी भव्य प्रतिमा का दर्शन किया। उन्होंने इसे भारतीय सांस्कृतिक धरोहर और मौर्य साम्राज्य की गौरवशाली विरासत का जीवंत उदाहरण बताया।

    विजयवाड़ा के कनक दुर्गा मंदिर में उप मुख्यमंत्री ने विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह के साथ माता दुर्गा के दर्शन और पूजन किया। उन्होंने माता से देश और प्रदेश के नागरिकों के सर्वमंगल की कामना की।

    इससे पूर्व, उप मुख्यमंत्री ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर भारतीय सेना के वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सभी नागरिकों से सेना के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का आह्वान किया।

    RELATED ARTICLES

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Most Popular

    Recent Comments