HomeFeature Storyअल्लू अर्जुन के जेल जाने के बाद मृतक महिला के पति ने...

अल्लू अर्जुन के जेल जाने के बाद मृतक महिला के पति ने कहा, “मैं केस वापस लेना चाहता हूं”

हैदराबाद: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2- द रूल’ सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। वहीं पर्दे से बाहर की दुनिया में अब इस फिल्म से जुड़े लोगों पर संकट गहरा गया है। हाल ही में हैदराबाद के संध्या थिएटर में फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई थी। वहीं महिला के मौत के बाद फिल्म से जुड़े कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया। इस मामले में आज पुलिस ने एक्टर अल्लू अर्जुन को हिरासत में लिया। इसके बाद अब मृतक महिला के पति का बयान आया है।

अल्लू अर्जुन ने जताया था दुख

दरअसल, अल्लू अर्जुन को हिरासत में लेने के बाद मृतक महिला के पति भास्कर ने कहा कि ‘अल्लू अर्जुन की गलती नहीं है। मैं केस वापस लेने को तैयार हूं।’ बता दें कि एक्टर अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 पिछले सप्ताह 5 दिसंबर को देशभर के तमाम सिनेमाघरों में रिलीज हुई। दर्शकों की ओर से भी इस फिल्म को लेकर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस बीच पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान भगदड़ मचने से एक महिला की मौत भी हो गई थी। महिला की मौत की जानकारी मिलने के बाद एक्टर अल्लू अर्जुन ने इस पर दुख भी व्यक्त किया था। उन्होंने वीडियो जारी कर पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये की सहायता राशि देने की भी बात कही थी।

महिला की मौत के बाद दर्ज हुआ केस

बता दें कि ‘पुष्पा 2- द रूल’ के प्रीमियर शो के दौरान भगदड़ में दम घुटने से एक महिला की मौत के संबंध में एक्टर अल्लू अर्जुन और अन्य के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता की पहचान 35 वर्षीय रेवती के रूप में हुई है। महिला के साथ उसके 13 वर्षीय बेटे को भी दम घुटने से परेशानी हुई और अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है। मृतक के परिवार की शिकायत के आधार पर अभिनेता, उनकी सुरक्षा टीम और सिनेमाघर प्रबंधन के खिलाफ चिक्कड़पल्ली थाने में बीएनएस की अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments